BCCI के नए चीफ सिलेक्टर बनने की दौड़ में पार्थिव पटेल आगे, लेकिन आड़े आ रहा करोड़ों का घाटा; जानें बोर्ड के नियमों का पूरा पेंच

BCCI के अगले चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं पार्थिव पटेल! लेकिन अजीत अगरकर की 3 करोड़ सैलरी के मुकाबले पार्थिव को होगा 6 करोड़ का घाटा। जानिए आईपीएल और कमेंट्री छोड़ने के पेंच की पूरी इनसाइड स्टोरी

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 September 2026, 10:49 AM IST

New Delhi: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के गलियारों में बड़ी हलचल है। वर्तमान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल के बाद बोर्ड पार्थिव पटेल को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सबसे मजबूत दावेदार मान रहा है।

भारतीय टीम के भविष्य और टी20 क्रिकेट की आधुनिक समझ को देखते हुए BCCI की नजरें पार्थिव पर टिकी हैं। हालांकि, इस शीर्ष पद को स्वीकार करने के रास्ते में एक बड़ा वित्तीय रोड़ा सामने आ रहा है।

सालाना करोड़ों की कमाई का बड़ा नुकसान

यदि पार्थिव पटेल BCCI के चीफ सेलेक्टर का पद संभालते हैं, तो उन्हें अपनी सालाना आय में भारी कटौती झेलनी पड़ेगी। वर्तमान में पार्थिव पटेल कमेंट्री, मीडिया कांट्रैक्ट्स, आईपीएल में गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट व बैटिंग कोच के रूप में और कॉरपोरेट डील्स के जरिए हर साल करीब 7 से 9 करोड़ रुपये की मोटी कमाई करते हैं। लेकिन बीसीसीआई के 'कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट' (हितों का टकराव) के सख्त नियमों के कारण उन्हें इन सभी पदों से तुरंत इस्तीफा देना होगा।

BCCI की कमान में लौटेंगे क्रिकेट के दिग्गज? गावस्कर ने सचिन-द्रविड़-कुंबले को लेकर दिया बड़ा सुझाव

अजीत अगरकर की सैलरी और बीसीसीआई का पे-स्ट्रक्चर

जब पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला था, तब BCCI ने इस पद की वार्षिक सैलरी 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये की थी। चीफ सेलेक्टर के लिए बोर्ड का यह अधिकतम पे-स्ट्रक्चर है, जबकि चयन समिति के अन्य सदस्यों को 90 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। अगर पार्थिव पटेल 3 करोड़ रुपये की सैलरी वाला यह पद स्वीकार करते हैं, तो उन्हें हर साल करीब 5 से 6 करोड़ रुपये का सीधा वित्तीय नुकसान झेलना पड़ेगा।

मोहसिन नकवी के सामने नहीं झुका BCCI: पहले सूर्या और अब हरमनप्रीत ने ACC चीफ के हाथों ट्रॉफी लेने से फेरा मुंह

बीसीसीआई के साथ बातचीत जारी, आधिकारिक ऐलान का इंतजार

BCCI पार्थिव पटेल के अनुभव और आधुनिक क्रिकेट की उनकी समझ का इस्तेमाल भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर ट्रांजिशन के लिए करना चाहती है। यही वजह है कि वित्तीय घाटे के बावजूद दोनों पक्षों के बीच संविदा (कांट्रैक्ट) की बारीकियों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। क्या पार्थिव पटेल भारतीय क्रिकेट की सेवा के लिए इस भारी-भरकम नुकसान को स्वीकार करेंगे या BCCI उनके लिए नियमों में कुछ ढील देगी? इसका जवाब बोर्ड के आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ हो पाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  19 September 2026, 10:49 AM IST