हिंदी
ऋषभ पंत (Image Source: Internet)
New Delhi: लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम अंक तालिका में खिसककर दसवें स्थान पर पहुंच चुकी है, जिससे प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग धुंधली हो गई हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति घरेलू मैदान की रही है, जहां पिछले दो सीजन को मिलाकर टीम को लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा है। मौजूदा सत्र में भी टीम लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है। अपने ही मैदान पर जीत दर्ज न कर पाना टीम के मनोबल को लगातार गिरा रहा है और यही वजह है कि टीम दबाव में नजर आ रही है।
टीम की लगातार हार के पीछे सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजी का खराब प्रदर्शन रहा है। पिछले आठ मुकाबलों में टीम सिर्फ एक बार ही 200 रन का आंकड़ा पार कर सकी। मिचेल मार्श ने 212 रन, एडेन मार्करम ने 193 और आयुष बडोनी ने 172 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन सिर्फ 73 रन ही जोड़ सके। बल्लेबाजों की यह नाकामी हर मैच में टीम पर भारी पड़ती गई और विपक्षी टीमों को लगातार बढ़त मिलती रही।
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत इस सत्र में भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। आठ मैचों में उन्होंने 27 की औसत से 189 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन को छोड़ दें तो वह बड़े स्कोर के लिए संघर्ष करते नजर आए। कप्तानी में भी वह प्रभाव नहीं छोड़ सके और कई फैसलों पर सवाल उठे हैं।
IPL 2026: धोनी को लेकर आया बड़ा अपडेट, कोच फ्लेमिंग का बयान, IPL खेलने पर बढ़ी अनिश्चितता
वहीं, हेड कोच जस्टिन लैंगर के दावे भी टीम के प्रदर्शन के सामने फीके पड़ते दिखे। अब उन्होंने स्वीकार किया है कि घरेलू मैदान पर लगातार हार टीम के लिए बेहद निराशाजनक है।
लखनऊ सुपरजायंट्स का इस सीजन में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई और घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। पांच अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19.5 ओवर में 160 रन बनाकर टीम ने बाहर जीत दर्ज की।
नौ अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सात विकेट पर 182 रन बनाकर जीत मिली, लेकिन 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट पर 164 रन बनाकर घरेलू मैदान पर हार झेलनी पड़ी।
IPL 2026: सुपर शनिवार में पल-पल बदली ऑरेंज कैप… आखिर किसने मारी बाजी?
15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ टीम 146 रन पर सिमट गई और हार मिली। 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट पर 200 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।
22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम 18वें ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई और घरेलू मैदान पर हार गई। 26 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रन बनाए, लेकिन सुपरओवर में हार झेलनी पड़ी।
Location : New Delhi
Published : 28 April 2026, 4:53 PM IST
No related posts found.