IPL 2026: Rishabh Pant की कप्तानी सवालों में… LSG की लगातार हार से बढ़ा दबाव
लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन में लगातार गिरता जा रहा है। टीम अंक तालिका में दसवें स्थान पर पहुंच गई है और घरेलू मैदान पर लगातार आठ हार झेल चुकी है। कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म और कप्तानी दोनों पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि बल्लेबाजी की विफलता ने टीम की प्लेऑफ की राह को बेहद कठिन बना दिया है।