KKR vs SRH IPL 2026: रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? आज की पिच रिपोर्ट से जानिए…

IPL 2026 के छठे मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगी। ईडेन गार्डन्स की पिच इस बार तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है, जबकि मौसम भी खिलाड़ियों की परीक्षा लेगा। दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में उतरेंगी, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 2 April 2026, 6:46 PM IST
google-preferred

KKR vs SRH: IPL 2026 के 19वें सीजन का छठा मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों ही टीमें अपने पहले मैच में हार झेल चुकी हैं, ऐसे में आज की भिड़ंत में जीत हासिल कर सीजन में वापसी करना चाहेंगी।

IPL 2026: ईडेन गार्डन्स की पिच का मिजाज

कोलकाता का ईडेन गार्डन्स आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, जहां रनों की बारिश देखने को मिलती है। लेकिन इस बार पिच का मिजाज थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का सेमीफाइनल खेला गया था।

KKR vs SRH Live Streaming: फ्री में कैसे देखें आज का धमाकेदार मैच? यहां जानें पूरा तरीका

पिच पर इस बार सामान्य से ज्यादा घास दिखाई दे रही है, जिससे तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलने की संभावना है। गेंद स्विंग और सीम मूवमेंट के साथ बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। हालांकि पिच ज्यादा जल्दी टूटेगी नहीं, जिससे पूरे मैच के दौरान संतुलित खेल देखने को मिल सकता है।

हेड-टू-हेड में KKR का दबदबा

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें कोलकाता ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद केवल 10 मुकाबले जीत पाई है। खास बात यह है कि ईडेन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन और भी मजबूत रहा है।

यहां खेले गए 11 मैचों में से 8 बार कोलकाता ने जीत हासिल की है, जबकि हैदराबाद को सिर्फ 3 जीत मिली हैं। पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो भी KKR का पलड़ा भारी रहा है, जहां उसने चार मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में घरेलू मैदान का फायदा कोलकाता को मिल सकता है।

IPL में आज होगा हाईवोल्टेज मैच! KKR की ताकत या SRH की गेंदबाजी, कौन जीतेगा ये दिलचस्प मुकाबला?

IPL 2026 Weather Report: मौसम और खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

कोलकाता में आज मौसम गर्म रहने वाला है। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि मैच के दौरान तापमान 30 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। उमस भी काफी ज्यादा होगी, जिससे खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा होगी। अच्छी बात यह है कि ओस की संभावना कम है, जिससे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली कोलकाता टीम से रिंकू सिंह, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पर नजरें रहेंगी। वहीं हैदराबाद की ओर से इशान किशन, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कुल मिलाकर आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां पिच, मौसम और खिलाड़ियों का प्रदर्शन मैच का रुख तय करेगा। क्रिकेट फैंस को एक हाई-स्कोरिंग लेकिन संतुलित मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 April 2026, 6:46 PM IST

Advertisement