KKR vs PBKS: आज ईडन में बड़ा मुकाबला, बारिश बनेगी विलेन या बरसेंगे रन? जानें पिच रिपोर्ट से…

IPL 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। जहां केकेआर पहली जीत की तलाश में है, वहीं पंजाब जीत की लय बनाए रखना चाहेगा। ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन मौसम मैच में बाधा बन सकता है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 6 April 2026, 6:39 PM IST
google-preferred

Kolkata: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच IPL 2026 का 12वां मुकाबला आज ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। एक तरफ कोलकाता (KKR) अपनी पहली जीत की तलाश में है, तो दूसरी ओर पंजाब किंग्स (PBKS) जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर की शुरुआत इस सीजन में बेहद खराब रही है। टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है और अंकतालिका में नीचे खिसक गई है। वहीं श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार दो जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है।

ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की सतह सपाट होने के कारण गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर बनना आम बात है।

Eden garden

ईडन गार्डन (Image Source: Google)

KKR vs PBKS: आज होगा बड़ा धमाका, KKR की वापसी या PBKS का जलवा जारी… कौन मारेगा बाजी?

हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज असर दिखाने लगते हैं। ऐसे में सुनील नरेन और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मौसम बन सकता है बड़ा फैक्टर

इस मुकाबले में मौसम भी बड़ी भूमिका निभा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है और शाम के समय बारिश के आसार भी हैं।

शाम 7 से 8 बजे के बीच बारिश की संभावना करीब 40 प्रतिशत है, जो आगे बढ़कर 50 प्रतिशत तक जा सकती है। तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी मैच में खलल डाल सकते हैं। ऐसे में मुकाबले के छोटा होने या देरी से शुरू होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

संग्राम सिंह ने रचा इतिहास, पहली बार अर्जेंटीना में भारतीय ने जीती MMA फाइट

किसका पलड़ा भारी?

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 21 और पंजाब ने 13 मैच जीते हैं।

लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। प्रभसिमरन सिंह कूपर कोनोली और मार्कस स्टोइनिस जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूती देते हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

दूसरी ओर केकेआर को एकजुट प्रदर्शन करना होगा। अंगकृष रघुवंशी और रहाणे पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी, जबकि गेंदबाजी में सुधार जरूरी है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां पिच, मौसम और खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिलकर मैच का रुख तय करेगा।

Location :  New Delhi

Published :  6 April 2026, 6:39 PM IST

Advertisement