हिंदी
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (Image Source: Google)
New Delhi: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आज सोमवार को ईडन गार्डेंस में खेले जाने वाला मुकाबला बेहद खास होने वाला है। एक ओर पंजाब किंग्स जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी।
अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मैचों में कोलकाता ने 21 जबकि पंजाब ने 13 मुकाबले जीते हैं। हालांकि मौजूदा फॉर्म पंजाब के पक्ष में नजर आ रही है, जिसने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है।
इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति है। पंजाब जहां जीत की लय में है और तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी, वहीं कोलकाता लगातार दो हार के बाद वापसी की कोशिश में है।
RCB VS CSK IPL 2026 Match Score : बैटिंग और बॉलिंग में RCB का दबदबा, CSK ढेर, लाइव रिजल्ट यहां देखें
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। अय्यर खुद शानदार फॉर्म में हैं और ईडन गार्डेंस की परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं। दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में कोलकाता को घरेलू मैदान का फायदा जरूर मिलेगा, लेकिन उन्हें हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
कोलकाता की सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी रही है। ब्लेसिंग मुज़ारबानी को छोड़कर बाकी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन आज बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता है, जिसमें उमरान मलिक और नवदीप सैनी जैसे नाम शामिल हैं।
स्पिन विभाग में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वहीं पंजाब की गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख शानदार लय में दिखे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम साइफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानेसेन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पायला अविनाश और शशांक सिंह।
Location : New Delhi
Published : 6 April 2026, 2:56 PM IST