IPL 2026: राजस्थान की जीत से हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ी, अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की पंजाब किंग्स पर जीत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ। पंजाब टॉप पर बरकरार रहा, राजस्थान तीसरे स्थान पर पहुंचा और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर खिसक गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 April 2026, 8:34 AM IST
google-preferred

New Delhi: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह इस सीजन में राजस्थान की नौ मैचों में छठी जीत रही। दूसरी ओर, लगातार 7 मुकाबले जीत चुकी पंजाब को पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। यह आंकड़ा टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करता है।

पंजाब अब भी शीर्ष पर कायम

हार के बावजूद पंजाब किंग्स की स्थिति अंक तालिका में मजबूत बनी हुई है। टीम 8 मैचों में 6 जीत, 1 हार और 1 मैच में अंक साझा करने के बाद 13 अंकों के साथ नंबर-1 पर है। उनका नेट रन रेट 1.043 है, जो उन्हें बाकी टीमों से आगे बनाए हुए है।

इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को बड़ा फायदा हुआ है। टीम 12 अंकों के साथ चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, Royal Challengers Bengaluru भी 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन बेहतर रन रेट (1.919) के चलते वह आगे बनी हुई है। राजस्थान का रन रेट 0.617 है।

हैदराबाद को झटका

राजस्थान की इस जीत का सबसे बड़ा नुकसान Sunrisers Hyderabad को हुआ है। टीम तीसरे स्थान से खिसककर चौथे नंबर पर आ गई है। हैदराबाद के 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ 10 अंक हैं और उनका रन रेट 0.815 है।

IPL 2026: Rishabh Pant की कप्तानी सवालों में… LSG की लगातार हार से बढ़ा दबाव

टॉप-4 के बाद बाकी टीमों का संघर्ष

टॉप-4 टीमों के अलावा बाकी सभी टीमों का नेट रन रेट माइनस में है। Gujarat Titans 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं Chennai Super Kings और Delhi Capitals के 6-6 अंक हैं, लेकिन रन रेट के कारण चेन्नई छठे और दिल्ली सातवें स्थान पर हैं।

नीचे की बात करें तो Kolkata Knight Riders 5 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। Mumbai Indians 7 मैचों में 2 जीत के साथ नौवें नंबर पर है। वहीं Lucknow Super Giants सबसे निचले पायदान पर है, जिसने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं।

Kanpur Triple Suicide: पंचायत में तलाक के बाद तनाव में थी महिला, बेटियों के साथ उठाया खौफनाक कदम

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

सीजन के आगे बढ़ने के साथ प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है। टॉप-4 में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, जिससे आने वाले मुकाबले और भी अहम हो गए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  29 April 2026, 8:34 AM IST

Advertisement