IPL 2026 Final: RCB और गुजरात टाइटंस के बीच आज खिताबी जंग, किसके सिर सजेगा ताज?

आईपीएल 2026 का फाइनल आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस खिताब के लिए भिड़ेंगी। विराट कोहली, शुभमन गिल, रजत पाटीदार और मोहम्मद सिराज पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 31 May 2026, 9:27 AM IST
google-preferred

Ahmedabad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। क्रिकेट प्रेमियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है, क्योंकि आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और अब ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में RCB को मामूली बढ़त

IPL इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात टाइटंस 4 मुकाबले जीतने में सफल रही है। आंकड़ों के लिहाज से आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में पुराने रिकॉर्ड ज्यादा मायने नहीं रखते।

इस सीजन में तीन बार हो चुकी है भिड़ंत

IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला होगा। 24 अप्रैल को खेले गए पहले मैच में गुजरात ने 205 रन बनाए थे, लेकिन विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारियों की बदौलत आरसीबी ने लक्ष्य हासिल कर लिया था। दूसरे मुकाबले में गुजरात ने वापसी करते हुए आरसीबी को 155 रन पर रोककर आसानी से जीत दर्ज की। वहीं क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 254 रन बनाए और 92 रन से बड़ी जीत हासिल कर सीधे फाइनल का टिकट कटाया।

IPL 2026: रोते हुए वैभव सूर्यवंशी को मिला दिग्गजों का साथ, अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया हौसला तो इरफान अंसारी करेंगे सम्मानित

विराट कोहली पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें

फाइनल मुकाबले में एक बार फिर सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 460 रन बनाए हैं और उनका औसत 60 से अधिक का है। बड़े मैचों में विराट का अनुभव आरसीबी के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

गिल, पाटीदार और सिराज बन सकते हैं गेम चेंजर

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इस समय शानदार फॉर्म में हैं। क्वालीफायर-1 में उनकी 33 गेंदों पर 93 रन की विस्फोटक पारी ने मैच का रुख बदल दिया था। दूसरी ओर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन में 722 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिन्होंने इस सीजन में 18 विकेट हासिल किए हैं।

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देख गदगद हुए ललित मोदी, दे डाला दुनिया का सबसे अनोखा ऑफर!

कौन बनेगा नया चैंपियन?

अहमदाबाद में होने वाले इस महामुकाबले में दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। एक तरफ आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना देख रही है, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। क्रिकेट फैंस को आज एक रोमांचक और यादगार फाइनल देखने की उम्मीद है।

Location :  Ahmedabad

Published :  31 May 2026, 9:27 AM IST

Related News

Advertisement