स्टेडियम जैसा रोमांच अब FREE! BCCI का बड़ा तोहफा, क्या आपके शहर में लगेगा IPL फैन पार्क?

BCCI ने IPL 2026 के लिए 15 शहरों में फैन पार्क की घोषणा की है, जहां फैंस बिना टिकट स्टेडियम जैसा अनुभव ले सकेंगे। तीन वीकेंड में आयोजित होने वाले इन पार्क्स में लाइव मैच स्क्रीनिंग, म्यूजिक, फूड और कई मनोरंजन गतिविधियां होंगी।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 23 March 2026, 3:21 PM IST

New Delhi: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के पहले चरण के लिए फैन पार्क की घोषणा कर दी है। अब दर्शक बिना टिकट भी स्टेडियम जैसा माहौल महसूस कर सकेंगे। इस पहल के तहत देश के 11 राज्यों के 15 शहरों को चुना गया है, जहां फैंस बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच का आनंद ले पाएंगे।

तीन वीकेंड में होगा आयोजन

BCCI द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, फैन पार्क तीन अलग-अलग वीकेंड में आयोजित किए जाएंगे ताकि देशभर के अधिक से अधिक फैंस इसका हिस्सा बन सकें।

पहला वीकेंड: 28-29 मार्च 2026
दूसरा वीकेंड: 4-5 अप्रैल 2026
तीसरा वीकेंड: 11-12 अप्रैल 2026

हर वीकेंड में देश के अलग-अलग क्षेत्रों, उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में फैन पार्क लगाए जाएंगे।

पहले हफ्ते के शहर

पहले चरण में जिन शहरों को शामिल किया गया है, उनमें रोहतक, भोपाल, नागपुर, तुमकुरु और कृष्णानगर शामिल हैं। इन शहरों में निर्धारित मैदानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।

दूसरे हफ्ते के शहर

दूसरे वीकेंड में मथुरा, जोधपुर, निजामाबाद, मैसूर और भुवनेश्वर को इस सूची में शामिल किया गया है।

तीसरे हफ्ते के शहर

तीसरे और अंतिम वीकेंड में मेरठ, नडियाद, रत्नागिरी, कोयंबटूर और राउरकेला के फैंस इस खास अनुभव का हिस्सा बन सकेंगे।

IPL 2026 से पहले बड़ा झटका… SRH का धाकड़ ऑलराउंडर पूरे सीजन से बाहर, बढ़ी टीम की टेंशन

फैन पार्क में क्या होगा खास?

इन फैन पार्क्स को सिर्फ मैच देखने तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि यहां मनोरंजन का पूरा पैकेज तैयार किया गया है।

  • लाइव मैच स्क्रीनिंग
  • म्यूजिक और एंटरटेनमेंट शो
  • फूड कोर्ट
  • बच्चों के लिए गेम्स ज़ोन
  • वर्चुअल बैटिंग और बॉलिंग अनुभव
  • फेस पेंटिंग और चीयर-ओ-मीटर
  • 360° फोटो बूथ

इन सभी गतिविधियों का मकसद फैंस को स्टेडियम जैसा माहौल देना है।

2015 से शुरू हुई थी पहल

गौरतलब है कि आईपीएल (Indian Premier League) के फैन पार्क की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। तब से यह पहल लगातार लोकप्रिय होती जा रही है। इसका उद्देश्य उन फैंस तक आईपीएल का रोमांच पहुंचाना है, जो स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाते।

IPL के बाद टीम इंडिया इस देश का करेगी दौरा, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

क्रिकेट का त्योहार हर शहर तक

आईपीएल सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि देश में एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। फैन पार्क के जरिए BCCI इस उत्साह को छोटे और मध्यम शहरों तक पहुंचा रहा है। इससे न सिर्फ क्रिकेट का क्रेज बढ़ता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी एक उत्सव जैसा माहौल बन जाता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 23 March 2026, 3:21 PM IST