
IPL 2026 ऑक्शन (Img: Internet)
New Delhi: IPL 2026 Auction में अब बहुत कम समय बचा है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रही इस नीलामी का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हर साल की तरह इस बार भी कई बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में उतरे हैं, लेकिन कई विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके अनसोल्ड रहने की आशंका बेहद ज्यादा है। खास बात यह है कि इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के 3, इंग्लैंड के 1 और न्यूजीलैंड के एक बड़े नाम शामिल हैं। यह वे खिलाड़ी हैं, जिनके अनुभव और पहचान पर कोई सवाल नहीं है, फिर भी उनके खेलने की शैली, फॉर्म या उपलब्धता जैसे कारण उन्हें इस ऑक्शन में नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ का नाम सुनते ही टेस्ट और ODI के धुरंधर की छवि सामने आती है। वे IPL 2026 के मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन पिछले कई सीजन से उनका IPL करियर पटरी पर नहीं लौटा है। उन्होंने IPL का अंतिम मैच 2021 में खेला था और उसके बाद से वे कई बार अनसोल्ड भी रहे हैं। हालांकि उनका हालिया T20 फॉर्म बेहतर है, फिर भी उनके अनसोल्ड रहने की संभावना अधिक है।
स्टीव स्मिथ (Img: Internet)
IPL 2024 में जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस को चौंकाया था। उनका स्ट्राइक रेट 234 से अधिक था और उन्होंने तेज–तर्रार अंदाज में कई मैच पलटे। लेकिन IPL 2025 में वे बिल्कुल फ्लॉप साबित हुए। उनका स्ट्राइक रेट 106 से भी कम रहा और औसत 20 के आसपास सिमट गया।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया पर मंडराया खतरा! पाकिस्तान से ज्यादा बुरा हुआ हाल, जानें क्या है वजह?
ऑस्ट्रेलियाई कीपर-बैटर जोश इंग्लिस को पिछले सीजन में बल्लेबाजी के लिए सराहा गया था। वे एक अच्छे विकेटकीपर ऑप्शन भी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने साफ कहा है कि वे केवल चार मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। IPL फ्रेंचाइज़ी किसी ऐसे विदेशी खिलाड़ी को खरीदना नहीं चाहेंगी, जो पूरे सीजन उपलब्ध न हो।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को KKR ने IPL 2024 में खरीदा जरूर था, लेकिन वे उस सीजन में खेले ही नहीं। ECB ने उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें IPL खेलने से रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कुछ मैच जरूर खेले, लेकिन सीमित ओवरों के आंकड़े ज्यादा प्रभावी नहीं रहे।
यह भी पढ़ें- 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फिर मैदान पर लाया तूफान, यूएई के खिलाफ जड़ा ठोका शतक
न्यूजीलैंड के भरोसेमंद टॉप- ऑर्डर बैटर डेवन कॉनवे इस बार संकट में नजर आते हैं। पिछले कुछ महीनों से उनका T20 फॉर्म काफी खराब रहा है। वे तेज स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पा रहे और IPL की मांग अब बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की है।
Location : New Delhi
Published : 12 December 2025, 2:56 PM IST
Topics : Cricket News IPL 2026 IPL 2026 Auction Steve Smith