टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। शनिवार को आज पहला मुकाबला भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। दोनों देशों के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रनो से शिकस्त दी।

Mumbai: टी20 विश्व कप 2026 का पहला मैच आज शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच खेला गया। अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने अमेरिका के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन पर ही सिमट गयी।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। वहीं अर्शदीप सिंह चार रन बनाकर आउट हो गए। अब सूर्यकुमार का साथ देने वरुण चक्रवर्ती आए हैं।हार्दिक पांड्या सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए। भारत को अक्षर पटेल के रूप में सातवां झटका लगा है। अक्षर 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
वहीं अमेरिका की शुरूआत अच्छी नहीं रही। अमेरिका को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने एंड्रिस गॉस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अमेरिका को 13 रन पर तीसरा झटका साईतेजा मुक्कामल्ला के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए।
अमेरिका को चौथा झटका मिलिंद कुमार के रूप में लगा। वह 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अमेरिका को 16वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर संजय कृष्णमूर्ति को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने हरमीत सिंह को सिराज के हाथों कैच कराया। अब शुभम का साथ देने मोहम्मद मोहसिन आए हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर छह विकेट पर 100 रन बने।
जवाब में अमेरिका निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
Viral Video: सरकारी नौकरी मिली…लेकिन 29 की उम्र में ही टूटने लगा शरीर, महिला ने बताया 8 साल का अनुभव
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती
संयुक्त राज्य अमेरिका प्लेइंग इलेवन: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्का मल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर.