हिंदी
अभिषेक शर्मा (Img: Internet)
Chandigarh: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 11 दिसंबर को मुलनपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत 51 रन से हार गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम को 214 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। टारगेट का पीछा करते हुए भारत 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गया। यह घरेलू मैदान पर भारत की T20 इंटरनेशनल में रनों से अब तक की सबसे बड़ी हार है।
इससे पहले भारत को घरेलू मैदान पर 2022 में इंदौर के होलकर स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने 49 रन से हराया था। वहीं, T20 इंटरनेशनल में रनों से भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार 2019 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में हुई थी, जब भारत को 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत की सबसे बड़ी T20I हारों की लिस्ट इस प्रकार है:
भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा इस मैच में बल्ले से ज्यादा सफल नहीं रहे और 8 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाए। लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। अभिषेक अब एक कैलेंडर ईयर में T20I में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बैट्समैन बन गए। इससे पहले यह कमाल सिर्फ़ सूर्यकुमार यादव ने किया था।
अभिषेक शर्मा (Img: X)
साउथ अफ्रीका ने अब भारत के खिलाफ कुल 13 T20I जीत दर्ज की हैं, जिससे यह टीम भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत रखने वाली टीम बन गई है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के 12 और इंग्लैंड के 12 मैच भारत के खिलाफ जीत दर्ज हैं। भारत की प्लेइंग XI में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह शामिल थे, फिर भी टीम हार गई। यह बुमराह और अर्शदीप के एक साथ खेले गए 14वें T20 इंटरनेशनल मैच में पहली हार थी।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए 'सिर दर्द' बने शुभमन गिल? टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन
इस मैच में साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलर्स ने पहली बार किसी T20I में एक इनिंग में सभी दस विकेट लिए। क्विंटन डी कॉक ने 90 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यह उनका सातवां T20I प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड था। भारत ने अब तक T20I में सात बार 210 या उससे अधिक का लक्ष्य चेज़ किया है, लेकिन कभी जीत नहीं पाया।
Location : Chandigarh
Published : 12 December 2025, 12:10 PM IST
Topics : Cricket News India Vs South Africa Team India