फीफा वर्ल्ड कप 2026: ड्रॉ के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को मिले 43 लाख के गिफ्ट, घड़ियों और ज्वेलरी ने खींचा ध्यान

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में चेक रिपब्लिक के खिलाफ ड्रॉ कराने के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को 43 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की लग्जरी घड़ियां और ज्वेलरी गिफ्ट की गई। हार के बाद वापसी करने वाली टीम अब दक्षिण कोरिया के खिलाफ अहम मुकाबले की तैयारी कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 June 2026, 8:05 AM IST

New Delhi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फुटबॉल के मैदान से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम को चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराने के बाद शानदार प्रदर्शन के लिए महंगे तोहफों से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को लग्जरी घड़ियां और ज्वेलरी दी गई, जिनकी कीमत करीब 50 हजार अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 43 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने की शानदार वापसी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम को अपने पहले मुकाबले में मेक्सिको के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद टीम के लिए अगले मुकाबले में वापसी करना बेहद जरूरी था। चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो जैसा बन गया था। टीम ने दबाव के बावजूद शानदार खेल दिखाया और मैच को 1-1 की बराबरी पर खत्म कराया। इस ड्रॉ के साथ टीम ने नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

कौन है फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे लंबा और सबसे छोटा खिलाड़ी? एक की लंबाई 6 फीट 9 इंच

खिलाड़ियों को मिले लग्जरी गिफ्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक चेक रिपब्लिक के खिलाफ महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को महंगी घड़ियां और ज्वेलरी भेंट की गई।यह विशेष उपहार एक कारोबारी समूह की ओर से दिए गए, जो टीम के प्रदर्शन से प्रभावित था। सोशल मीडिया पर इन गिफ्ट्स की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि खिलाड़ियों को मैदान पर मेहनत के लिए इस तरह सम्मानित करना उनका हौसला बढ़ाने वाला कदम है।

ड्रॉ ने बदली टीम की उम्मीदें

दक्षिण अफ्रीका के लिए चेक रिपब्लिक के खिलाफ ड्रॉ सिर्फ एक अंक नहीं था, बल्कि टूर्नामेंट में बने रहने का मौका भी था। पहले मैच की हार के बाद अगर टीम दूसरा मुकाबला भी गंवा देती तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती थीं। लेकिन खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को एक अहम अंक दिलाया। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट और समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

क्या फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आखिरी बार दिखेंगे ये महान खिलाड़ी? एक विदाई पर टिकी दुनिया की नजर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

खिलाड़ियों को मिले महंगे तोहफों की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। कई लोगों ने इसे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का सम्मान बताया, तो कुछ ने कहा कि यह टीम का मनोबल बढ़ाने वाला कदम है। फुटबॉल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अलग-अलग तरह से सम्मानित किया जाना आम बात है, लेकिन ड्रॉ के बाद इतने बड़े इनाम ने इस घटना को खास बना दिया।

दक्षिण कोरिया से होगा अगला मुकाबला

फिलहाल दक्षिण अफ्रीका की नजरें अपने अगले मुकाबले पर हैं। टीम का सामना 25 जून को दक्षिण कोरिया से होगा। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर दक्षिण अफ्रीका इस मैच में जीत हासिल कर लेता है तो नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उसकी उम्मीदें काफी मजबूत हो जाएंगी। वहीं हार की स्थिति में टीम की राह मुश्किल हो सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  21 June 2026, 8:05 AM IST