Norway vs England: नॉर्वे को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. गर्मी और उमस के बीच खेले गए इस मुकाबले में जूड बेलिंगम एक बार फिर इंग्लैंड के हीरो साबित हुए.

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 July 2026, 7:00 AM IST

New Delhi: इंग्लैंड ने मियामी में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया और सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। इस हार के साथ नॉर्वे और हालंद का ड्रीम रन ही क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। 36वें मिनट में शेल्डेरुप के बेहतरीन गोल से नॉर्वे ने 1-0 की बढ़त बना ली थी।

हालांकि, इसके 11 मिनट बाद ही बेलिंगहम ने गोल दाग इंग्लैंड को बराबरी दिला दी। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बारबरी पर रहा। दूसरे हाफ में नॉर्वे ने जज्बा दिखाया और अटैक किया, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सके। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। और मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया।

IND W vs ENG W: ऐतिहासिक जीत के करीब भारत, क्या लॉर्ड्स में बनेगा नया रिकॉर्ड?

एक्स्ट्रा टाइम में बेलिंगम ने ENG को दिलाई जीत

हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में ही बेलिंगहम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दागा। उन्होंने मैच के 93वें मिनट में गोल किया और इंग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया। एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट तक इंग्लैंड ने ये बढ़त बनाए रखा और मैच 2-1 से अपने नाम करते हुए 2018 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में टीम का सामना अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा।

सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा खेल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कैसे हो रही थी नकल? STF ने तोड़ा पूरा नेटवर्क

इंग्लैंड ने शुरुआती दौर में गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा।  29वें मिनट में हैरी केन को फ्री-किक का शानदार मौका मिला, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।  35वें मिनट में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड का हेडर दर्शकों में उत्साह भर गया। हालांकि, वह गोल करने से चूक गए। इसके ठीक एक मिनट बाद एंड्रियास श्जेलडेरप ने शानदार लेफ्ट फुट शॉट लगाकर इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को छकाते हुए नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ में हुई बराबरी

नॉर्वे ने शुरुआती मिनटों में इंग्लैंड लगातार दबाव बनाया। इसका फायदा उसे 36वें मिनट में मिला, जब एंड्रियास शेल्डरुप ने शानदार फिनिश के साथ गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में नॉर्वे का डिफेंस भी मजबूत नजर आया और उसने इंग्लैंड के कई हमलों को नाकाम कर दिया। हालांकि, पहले हाफ के अतिरिक्त समय में इंग्लैंड को बराबरी का मौका मिल गया। 45+2वें मिनट में जूड बेलिंघम को एंथनी गॉर्डन की ओर से पास मिला, जूड ने कोई गलती नहीं की और स्कोर 1-1 कर दिया।

Location :  New Delhi

Published :  13 July 2026, 6:54 AM IST