वर्ल्ड कप से बाहर होते ही पाकिस्तान क्रिकेट में मचा हाहाकार… पूर्व कप्तान ने खोल दी वो खौफनाक सच्चाई!

महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही दौर से पाकिस्तान टीम के बाहर होने पर पूर्व टेस्ट कप्तान राशिद लतीफ और पूर्व कोच कबीर खान ने टीम को कड़ी फटकार लगाई है। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के घूमने-फिरने के वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य कोच वहाब रियाज और टीम की प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 June 2026, 12:23 PM IST

New Delhi: महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम का सफर बेहद निराशाजनक और विवादित अंदाज में समाप्त हो गया है। टूर्नामेंट के पहले ही दौर (ग्रुप स्टेज) से बाहर होने के बाद अब टीम को पूर्व दिग्गजों और प्रशंसकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। मैदान पर खराब प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान के बाहर खिलाड़ियों की गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियों को लेकर मुख्य कोच वहाब रियाज और पूरी टीम की जमकर आलोचना हो रही है।

लगातार हार और सोशल मीडिया पर 'तफरीह' का विवाद

इस विश्व कप में पाकिस्तान को भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण टीम सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गई। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान रेस्त्रां में डिनर और घूमते-फिरते (तफरीह करते) नजर आ रहे हैं। वीडियो में सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज और उनके पति अली यूनिस (पूर्व कप्तान वकार यूनिस के छोटे भाई) भी अन्य खिलाड़ियों के साथ दिख रहे हैं। हार के बीच इन वीडियोज ने आग में घी डालने का काम किया है।

"सालों से खेल रहे हैं, पर सुधार शून्य"-राशिद लतीफ

पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान राशिद लतीफ ने टीम की इस मानसिकता पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा "हर कोई महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहता है और करना भी चाहिए, लेकिन पाकिस्तानी महिला क्रिकेट आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रहा है। यह बेहद हैरानी की बात है कि इतने सालों से खेलने के बावजूद आईसीसी (ICC) टूर्नामेंटों में टीम के प्रदर्शन में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।"

अब आसान होगी मां बनने के बाद महिला क्रिकेटर्स की वापसी, जानिये क्या है ICC का बड़ा बदलाव

सुविधाओं की कमी नहीं, मानसिक रूप से कमजोर हैं खिलाड़ी

वहीं, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और महिला टीम के पूर्व कोच कबीर खान ने भी इस विफलता पर मैनेजमेंट को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के पास किसी भी अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर या आधुनिक सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। कबीर खान के मुताबिक, "समस्या सुविधाओं की नहीं, बल्कि मानसिकता की है। हमारी खिलाड़ी दबाव झेलने के लिए मानसिक रूप से मजबूत नहीं हैं। इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ कम स्कोर वाले मैचों को ही देख लीजिए, जहाँ टीम आसानी से घुटने टेक गई।" उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टीम इसी तरह लगातार हारती रही, तो देश में महिला क्रिकेट का भविष्य पूरी तरह अंधकार में डूब जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  23 June 2026, 12:23 PM IST