
कोलंबो में ध्रुव जुरेल के शतक का अनोखा जश्न (Img: IANS)
New Delhi: कोलंबो के सिंहलीज मैदान पर सोमवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के नाम रहा। इस मैचे उन्होंने पहले काले बादलों की खलल को रोकते हुए शानदार शतकीय पारी खेली और शतक लगाने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को अपने अनोखे अंदाज से रूबरु कराया। विदेशी धरती पर पहला और अपने करियर का दूसरा शतक ठोकने के बाद ध्रुव जुलेल ने अपनी बाईं भुजा को उठाते हुए ‘जय जवान जय किसान’ लिखा टेटू दर्शकों को दिखाया। ध्रुव जुलेल ने अपने इस खास अंदाज का पहली बार ग्राउंड पर प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों और उनके प्रशंसकों को मोह डाला।
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 177 गेंदों का सामना करके नाबाद 115 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े। काले बादलों से छाये कोलंबो के सिंहलीज के इस मैदान पर एक कई बार ऐसा समय भी आया, जब लग रहा था कि किसी भी वक्त बारिश हो सकती है और बादल ध्रुव जुरेल के शतकीय पारी को रोक देंगे। लेकिन जुरेल के हौंसलों के सामने मानों बादलों को भी घुटने टेकने पड़े। मैच शुरू हुआ और तो जुरेल विस्फोटक अंदाज में खेलते नजर आया। उनकी लय से साफ लग रहा था कि वे सैकड़ा जड़कर ही रहेंगे।
नाबाद शतकीय पारी खेलने और भारत को मजबूत स्थिति देने के बाद उन्होंने बाएं हाथ पर लिखे जय जवान जय किसान का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन किया।
Location : New Delhi
Published : 24 August 2026, 6:12 PM IST
Topics : Cricket News Dhruv Jurel IND vs SL Sports News