
मृतक किसान राहुल सिंह उर्फ बबलू (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। साडा गांव निवासी किसान राहुल सिंह उर्फ बबलू (38) की गुरुवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया जा रहा है कि राहुल सिंह बुधवार शाम किसी काम से निकले थे। इसी दौरान गौरी बाजार खुर्द क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहुल सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल देवरिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू हुआ, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
एक गलती और मच गया चीख-पुकार… गोरखपुर में तेज रफ्तार ने 4 जिंदगी खतरे में डाली
राहुल सिंह की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अब भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरह की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। घर पहुंची मौत की खबर के बाद पत्नी बेसुध हो गईं, जबकि परिजनों और रिश्तेदारों की आंखें नम हो गईं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
ग्रामीणों के अनुसार राहुल सिंह मेहनती, सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। खेती-किसानी के जरिए वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। हर कोई इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहा है।
छापे से शुरू हुई जांच, अब रजिस्ट्रेशन खत्म… जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
Location : Deoria
Published : 25 June 2026, 4:05 PM IST
Topics : Deoria News Road Accident UP News