आखिरी गेंद पर टूटा दिल्ली कैपिटल्स का दिल, गुजरात टाइटन्स ने कुल 1 रन से हराया

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने 1 रन से जीत दर्ज की। केएल राहुल की 92 रन की शानदार पारी के बावजूद दिल्ली 210 रन के लक्ष्य से एक रन पीछे रह गई। आखिरी गेंद पर रन आउट ने मैच का रुख पलट दिया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 April 2026, 11:51 PM IST
google-preferred

New Delhi: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दर्शकों की धड़कनें आखिरी गेंद तक थमी रहीं। जीत और हार के बीच सिर्फ एक रन का फासला रहा, लेकिन बाजी गुजरात टाइटन्स के हाथ लगी। दिल्ली कैपिटल्स जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी मैच गंवा बैठी। आखिरी गेंद पर रन आउट ने पूरे मैच का रुख पलट दिया और दिल्ली का सपना टूट गया।

राहुल-निसंका की धमाकेदार शुरुआत, फिर लड़खड़ाई टीम

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत शानदार रही। पथुम निसंका और केएल राहुल ने मिलकर तेजी से रन जोड़े और पहले विकेट के लिए 76 रन की मजबूत साझेदारी की। निसंका 41 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन राहुल एक छोर संभाले रहे। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 92 रन ठोक दिए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि, 17वें ओवर में सिराज ने उनका विकेट लेकर मैच को फिर से रोमांचक बना दिया।

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की लव स्टोरी पर बड़ा संकट, NHRC ने नोटिस भेजकर मांगा इस बात का जवाब

आखिरी ओवरों में बढ़ा रोमांच, 1 रन से हारी दिल्ली

राहुल के आउट होने के बाद डेविड मिलर ने तेजी से रन बनाते हुए मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया। आखिरी दो ओवर में दिल्ली को 36 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में मिलर ने सिराज की गेंदों पर 23 रन बटोरकर उम्मीदें जगा दीं। आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दबाव बनाए रखा। अंतिम गेंद पर दिल्ली को 2 रन चाहिए थे, लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए और गुजरात ने 1 रन से यादगार जीत दर्ज कर ली।

किसानों का काम नहीं हुआ तो नपेंगे अफसर, गोरखपुर डीएम का सख्त अल्टीमेटम

गिल-बटलर-सुंदर की फिफ्टी से बना बड़ा स्कोर

इससे पहले गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शुरुआत भले ही जल्दी विकेट गिरने से खराब रही, लेकिन जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाकर पारी को संभाला। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने भी 55 रन जोड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसी मजबूत बल्लेबाजी के दम पर गुजरात ने आखिरकार मैच अपने नाम कर लिया।

Location :  New Delhi

Published :  8 April 2026, 11:51 PM IST

Advertisement