India vs West Indies: भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, ऐसा रहा मैच का पूरा रोमांच

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 September 2026, 10:46 PM IST

Thiruvananthapuram: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की। तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विराट कोहली 139 और गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

विराट कोहली ने 42वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर भारत को जीत दिला दी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंद बाकी रहते 296 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए। जस्टिन ग्रीव्स ने 101 और जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 42 ओवर में दो विकेट पर 296 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विराट कोहली और शुभमन गिल की शतकीय पारी

कप्तान शुभमन गिल ने 113 रन की शानदार पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके और नौ छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने भी 32 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की पारी

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़े। चाइनामैन कुलदीप यादव ने कैम्पबेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। कैम्पबेल ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 बॉल पर 62 रनों का योगदान दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने कीसी कार्टी (13 रन) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

इसके बाद कप्तान शाई होप (12 रन) को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा. कुलदीप यही नहीं रुके। उन्होंने वेस्टइंडीज की पारी के 36वें ओवर में लगातार गेंदों पर जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू (0 रन) को भी चलता किया। ग्रीव्स ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. ग्रीव्स ने ओडीआई करियर में पहली बार शतकीय पारी खेली है।

विराट कोहली ने जड़ा 55वां वनडे शतक

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 74 गेंदों में शतक जड़ा है। यह उनके वनडे करियर का 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक है। कोहली ने 38वें ओवर में छक्का लगाकर सैकड़ा पूरा किया।

दिल्ली के बाद झारखंड में भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस ने दी रैली की चेतावनी

भारत की प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

विराट कोहली ने रचा इतिहास! वनडे में पूरे किए 15,000 रन, ऐसा करने वाले बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स।

Location :  Thiruvananthapuram

Published :  27 September 2026, 10:33 PM IST