IND vs SL: जुरेल के शतक और पंत के आतिशी पचासे से दूसरे टेस्ट मैच में भारत का विशाल स्कोर, श्रीलंका को लगे झटके

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल के शानदार शतक और ऋषभ पंत के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में है। बारिश के कारण खेल में खलल पड़ा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 August 2026, 6:06 PM IST

Colombo: ध्रुव जुरेल के दूसरे टेस्ट शतक और ऋषभ पंत के आतिशी पचासे की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। खबर लिखे जाने तक भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित कर दिया। जुरेल ने  नाबाद 115 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों का सामना करके 9 चौके और दो छक्के लगाए। जवाब में श्रीलंका की कमजोर शुरूआत हुई, मात्र आठ रन पर उसके दो विकेट गिर गए। लहरु उदारा प्रभात जयसूर्या सस्ते में चलते बने। 

बादल ने ध्रुव जुरेल के शतक लगाने में खलल डाला

काले बादल ने ध्रुव जुरेल के शतक लगाने में खलल डाला। कोलंबो के सिंहलीज मैदान के ऊपर काले बादल मंडरा रहे थे। इस वजह से मैदान को फिलहाल ढक दिया गया और खेल को रोक कर समय से पहले चायकाल की घोषणा की गई। इसके कुछ देर बाद तेज बारिश भी शुरू हो गई। टीम इंडिया ने तब तक अपनी पारी में आठ विकेट गंवाकर 475 रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 155 गेंद में नौ चौके की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद थे। उनके साथ सिराज  क्रीज पर थे। भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया था और अब तक 175 रन बनाने में तीन और विकेट गंवा दिए। सारांश जैन छह रन, ऋषभ पंत 63 रन और मानव सुथार 18 रन बनाकर आउट हुए।

भारत को 458 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। मानव सुथार को प्रभात जयसूर्या ने विकेटकीपर डिकवेला के हाथों कैच कराया। वह 51 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर भारत को  झटका

दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर भारत को एक और झटका लगा। केशारा नुवांथा लंच के ठीक बाद गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने ऋषभ पंत को उदारा के हाथों कैच कराया। पंत बड़े शॉट के लिए गए और कैच थमा बैठे। वह 89 गेंद पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 112 रन की साझेदारी निभाई। पंत ने टेस्ट करियर का 21वां पचासा तो जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा।

Location :  Colombo

Published :  24 August 2026, 4:49 PM IST