Asian Games 2026: 328 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर भारत, शूटिंग में नीरू-आशिमा-मनीषा की तिकड़ी ने रचा नया इतिहास

एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने महिला ट्रैप शूटिंग इवेंट में 328 अंकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नीरू, आशिमा और मनीषा की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के कुल पदकों की संख्या 46 पहुंचा दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 September 2026, 9:37 AM IST

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शॉटगन शूटिंग के महिला ट्रैप टीम इवेंट में भारत ने दमदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम कर लिया है।

नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की त्रिगुट जोड़ी ने कुल 328 अंक हासिल कर भारत को पोडियम पर दूसरा स्थान दिलाया। इस स्पर्धा में चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि कुवैत की टीम 325 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही।

नीरू के सटीक निशानों से कुवैत पछाड़ा, शूटिंग में मिला 13वां पदक

इस मुकाबले में भारतीय निशानेबाजों ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। आशिमा अहलावत ने 125 में से 106 अंक और मनीषा कीर ने 104 अंक जुटाए। वहीं, टीम की स्टार शूटर नीरू ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 118 अंक हासिल किए। नीरू के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारत कुवैत को पछाड़ने में कामयाब रहा। मौजूदा एशियन गेम्स में भारत का शूटिंग में यह 13वां मेडल है।

Asian Games 2026: शूटिंग में ईशा सिंह का कमाल, 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर; पिंकी बलहारा ने कुराश में दिलाया कांस्य

नीरू व्यक्तिगत फाइनल में दावेदार, पदकों की संख्या पहुंची 46

व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में भी नीरू का जलवा देखने को मिला। वह कतर की रेय बासिल के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर रहीं और अब व्यक्तिगत मेडल राउंड के फाइनल में निशाना साधेंगी।

इस सिल्वर मेडल के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 46 हो गई है, जिसमें 4 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं, मेंस ट्रैप टीम का मुकाबला अभी जारी है।

Asian Games 2026: लवलीना का दमदार पंच, बॉक्सिंग में भारत का एक और मेडल पक्का

स्क्वैश में अनाहत का तूफान, ईरान के खिलाफ भारत की मजबूत बढ़त

शूटिंग के अलावा स्क्वैश के कोर्ट से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। महिला टीम इवेंट के पूल मुकाबले में भारत की युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए ईरान की फेरेश्तेह एघ्तेदारी को एकतरफा अंदाज में 3-0 (11-5, 11-4, 11-7) से हरा दिया। अनाहत की इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने ईरान पर 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली है।

Location :  New Delhi

Published :  29 September 2026, 9:37 AM IST