
श्रीलंका के सामने टीम इंडिया का जलवा,
New delhi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई।
शेफाली वर्मा ने 68 और स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। गेंदबाजी में श्री चरणी ने 4 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके।
शेफाली और मंधाना ने 129 रन की साझेदारी की
इससे पहले, शेफाली वर्मा (68) और उप कप्तान स्मृति मंधाना (59) की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पांच विकेट पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए महज 77 गेंद में 129 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अच्छी वापसी करते हुए भारत को 200 रन तक नहीं पहुंचने दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मंधाना और शेफाली ने शानदार शुरुआत दिलाई। मंधाना ने अपना 36वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया, जबकि शेफाली ने 24 गेंद में अर्धशतक जड़कर महिला एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2022 के टूर्नामेंट में मंधाना के 25 गेंद में बनाए अर्धशतक को पीछे छोड़ा।
इन दोनों ने शतकीय साझेदारी करते हुए भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। इसके जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंकाई टीम 111 रन ही बना सकी। भारतीय स्पिनर्स एक बार फिर से असरदार रहीं जिन्होंने 10 में से नौ विकेट चटकाए। श्री चरणी चार विकेट के साथ सबसे सफल रही तो दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिएय भारत ने इस जीत के साथ 2024 एशिया कप के फाइनल में मिली हार का बदला श्रीलंका से ले लिया।
श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अट्टापटू ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए जबकि निलक्षिका सिल्वा ने 22 वहीं विश्मी गुणारत्ने ने 20 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से स्पिनर श्री चरणी ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले।
झारखंड: JSSC-CGL फर्जीवाड़े में मिली नई कड़ी, देवघर से गिरफ्तारी के बाद उठे कई सवाल
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: चमारी अटापट्टु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विश्मी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चमुदी प्रबोधा, मिताली अयोध्या।
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुणालन कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
टीम इंडिया इसके बाद एशियन गेम्स खेलने के लिए जापान रवाना होगी।
Location : New delhi
Published : 13 September 2026, 11:58 PM IST