‘IPL की हवा में न उड़ें!’ संन्यास लेते ही रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को दिखाई असलियत, दी ये चेतावनी?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर अजिंक्य रहाणे ने रिएलिटी चेक देते हुए कहा कि IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में जमीन-आसमान का अंतर होता है। वहीं मोहम्मद कैफ ने आयरलैंड दौरे पर उन्हें मौका न देने पर मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 August 2026, 2:04 PM IST

New Delhi: भारतीय क्रिकेट के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 50, 20 और 81 रनों की शानदार पारियां खेलकर अपनी काबिलियत साबित करने वाले वैभव के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर अब भारतीय दिग्गजों के विचार आपस में टकराने लगे हैं। हाल ही में संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव को लेकर दो अलग-अलग और दिलचस्प पहलू सामने रखे हैं।

IPL और इंटरनेशनल में जमीन-आसमान का अंतर

क्रिकेट से संन्यास लेते ही अजिंक्य रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना और उनके टेस्ट करियर की संभावनाओं पर बड़ा बयान दिया है। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए रहाणे ने साफ कहा कि इस युवा खिलाड़ी पर अभी से जरूरत से ज्यादा दबाव बनाना ठीक नहीं होगा।

जिम्बाब्वे में गरजा 15 साल के वंडर किड का बल्ला: इंग्लैंड की नाकामी को भुलाकर वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे लिखी वापसी की कहानी

रहाणे ने कहा, "वैभव ने अभी सिर्फ दो आईपीएल सीजन खेले हैं। लोगों को समझना होगा कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत बड़ा अंतर होता है। आईपीएल में 4-5 ओवरों में 70 रन बनाना आसान हो सकता है, लेकिन जब आप देश की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं, तो दबाव का स्तर बिल्कुल अलग होता है। वैभव को अभी बिना किसी दबाव के स्वाभाविक खेल खेलने देना चाहिए।"

कैफ ने कसा तंज: 'स्पेशल प्लेयर को आपने पानी पिलाने में लगा दिया'

दूसरी ओर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया है। कैफ का मानना है कि आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऑरेंज कैप जीतने वाले इस खिलाड़ी का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया गया।

कैफ ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसे 'एक्स-फैक्टर' खिलाड़ी को आयरलैंड दौरे पर ही डेब्यू का मौका दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा, "वैभव एक बेहद स्पेशल प्लेयर हैं। उन्हें बेंच पर बैठाकर पानी पिलवाने के बजाय आयरलैंड में खिलाना चाहिए था, जिससे उनकी घबराहट खत्म हो जाती। अगर वह आयरलैंड में खेल लेते, तो इंग्लैंड दौरे पर उन्हें किसी तरह की नर्वसनेस का सामना नहीं करना पड़ता।"

विस्फोटक शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड में शुरुआती नाकामी के बाद जिम्बाब्वे में दिखाया दम

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती तीन मैचों में वैभव केवल 14, 13 और 15 रन बनाकर संघर्ष करते दिखे थे। हालांकि, इसके तुरंत बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए हाफ सेंचुरी जमाई और आलोचकों को करारा जवाब दिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट रहाणे की चेतावनी और कैफ की सलाह के बीच इस 15 साल के स्टार बल्लेबाज को आगे कैसे ग्रूम करता है।

 

Location :  New Delhi

Published :  6 August 2026, 2:04 PM IST