विस्फोटक शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ अपने इंटरनेशनल डेब्यू में 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर स्टंप आउट हुए। छोटी पारी में भी उनका आत्मविश्वास साफ नजर आया। जानें कैसे हुए आउट पूरी खबर में..

Updated : 4 July 2026, 8:05 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू भले ही विस्फोटक रहा, लेकिन वह उसे लंबी पारी में बदल नहीं पाए। उन्होंने दो जोरदार छक्के लगाकर इस बात का संकेत दिया कि वह एक चमकदार पारी खेलने जा रहे हैं, लेकिन बिल जैक्स की गेंद पर गच्चा खा गए और सस्ते में ही चलते बनें। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने पहले विकेट की साझेदारी में अभिषेक शर्मा के साथ 50 रन जोड़कर भारत को विस्फोटक शुरुआत दी।

Video: करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता का सवाल: क्या राजनीति की भेंट चढ़ रहा है मंदिरों के चढ़ावे का मुद्दा?

अच्छी शुरुआत के बाद चूके वैभव

वैभव ने पारी की शुरुआत में बिना दबाव के बल्लेबाजी की और कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने पहला छक्का जोफ्रा आर्चर और दूसरा छक्का जोश जीभ की गेंद पर लगाया, परंतु वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सकें। बिल जैक्स की पहले ओवर की 5वीं गेंद पर स्टम्प हो गए। उन्होंने 10 गेंद पर 14 रन बनाये। वह सचिन के डेब्यू मैच 15 रन के स्कोर को पार नहीं कर पाए। सचिन ने वकार यूनिस की गेंद पर आउट होने के पहले अपने पहले मैच में 15 रन बनाए थे।

 

Location :  New Delhi

Published :  4 July 2026, 7:58 PM IST

Advertisement