हिंदी
जया बच्चन और रेखा
New Delhi: बॉलीवुड की दुनिया में रेखा और जया बच्चन दो ऐसे नाम हैं। जिन्होंने न सिर्फ अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीता, बल्कि एक लंबा और सफल करियर भी जिया। दोनों ही अभिनेत्रियां आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। एक ओर रेखा अपनी रहस्यमयी खूबसूरती और एलिगेंस के लिए जानी जाती हैं तो दूसरी ओर जया बच्चन अपने सशक्त किरदारों और गंभीर अभिनय के लिए सराही जाती रही हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? जहां शोहरत में दोनों बराबर हैं। वहीं संपत्ति के मामले में रेखा, जया बच्चन से कहीं आगे निकल चुकी हैं।
कितनी है रेखा की कुल संपत्ति?
रेखा को बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी कहा जाता है। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 2012 से 2018 तक राज्यसभा सांसद भी रहीं। भले ही वह अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है। लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार रेखा की कुल संपत्ति लगभग 332 करोड़ रुपये है। वह मुंबई के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित अपने आलीशान बंगले ‘बसेरा’ में रहती हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपये है। रेखा प्रति फिल्म करीब ₹13 से ₹14 करोड़ फीस लेती थीं। उनके पास मुंबई और हैदराबाद में कई प्रॉपर्टीज हैं, जिनसे उन्हें नियमित रेंटल इनकम होती है। इसके अलावा, वे किसी इवेंट या स्टोर की ओपनिंग के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं।
जया बच्चन की नेटवर्थ कितनी है?
जया बच्चन भी एक सम्मानित अभिनेत्री हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं, जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। लेकिन व्यक्तिगत संपत्ति की बात करें तो जया रेखा से बहुत पीछे हैं। उनके 2022-23 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी व्यक्तिगत संपत्ति ₹1.63 करोड़ है। उनका बैंक बैलेंस ₹10.11 करोड़ है। उनके पास ₹40 करोड़ की ज्वैलरी और करीब ₹9 लाख की गाड़ियां हैं। हलफनामे में अमिताभ और जया की संयुक्त संपत्ति ₹1,578 करोड़ बताई गई है, लेकिन इसमें व्यक्तिगत हिस्सेदारी स्पष्ट नहीं है।
एक सुपर अमीर, दूसरी सादगी की मिसाल
रेखा और जया बच्चन दोनों ही बॉलीवुड की प्रतिष्ठित शख्सियतें हैं, लेकिन दौलत के मामले में रेखा कहीं ज्यादा अमीर हैं। जया बच्चन की कुल संपत्ति जहां कुछ करोड़ों में है, वहीं रेखा सैकड़ों करोड़ की मालकिन हैं। हालांकि, यह भी कहा जा सकता है कि जया बच्चन का जीवन सादगी और राजनीति से जुड़ा रहा, जबकि रेखा ने अपना ब्रांड और पहचान वर्षों तक बनाए रखा और उसे मुनाफे में बदला।
Location : New Delhi
Published : 8 August 2025, 7:45 PM IST
No related posts found.