
थाली में हाथ क्यों नहीं धोने चाहिए (Img- AI)
New Delhi: हिंदू संस्कृति में अन्न को केवल पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी का साक्षात स्वरूप माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में भोजन का आदर होता है, वहां सदैव धन, धान्य और सुख-समृद्धि का वास रहता है। हालांकि, आधुनिक दौर में बहुत से लोग खाना खाने के तुरंत बाद उसी थाली में हाथ धो लेते हैं।
धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के मुताबिक, थाली में हाथ धोना अन्न के प्रति घोर अनादर दर्शाने वाली आदत है। ऐसा करने से थाली में बचे हुए अन्न के कण पानी के साथ मिलकर दूषित हो जाते हैं, जिससे देवी लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं।
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि भोजन की थाली पवित्र होती है और उसमें हाथ धोने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। जब हम थाली में हाथ धोते हैं, तो बचा हुआ अन्न और उंगलियों में लगे झूठे कण नाली में बह जाते हैं। इसे 'अन्न देव' का अपमान माना गया है।
क्या आपके घर में भी बार-बार बंद होती है घड़ी? जानिए वास्तु शास्त्र का यह सबसे भयानक संकेत
शास्त्रों का कहना है कि जब कोई व्यक्ति अन्न को झूठे पानी से अपवित्र करता है, तो उसके घर में दरिद्रता और आर्थिक तंगी का वास होने लगता है। इसलिए हमेशा खाना खत्म करने के बाद उठकर हाथ-मुंह धोने के लिए अलग स्थान या बर्तन (बेसिन) का इस्तेमाल करना चाहिए।
अक्सर भोजन करने के बाद थाली में कुछ न कुछ अन्न बच जाता है। कई लोग इसे डस्टबिन में फेंक देते हैं, जो कि पाप की श्रेणी में आता है। शास्त्रों के अनुसार, थाली में बचे हुए अन्न को किसी जानवर या पक्षियों के आगे डाल देना चाहिए।
इससे जीव-जंतुओं की भूख भी शांत होती है और अन्न की बर्बादी भी रुकती है। इसके अलावा, जैन परंपरा में अन्न के एक-एक दाने की अहमियत को समझते हुए थाली में थोड़ा पानी डालकर उसे ग्रहण करने की भी प्रथा है, ताकि एक भी दाना व्यर्थ न जाए।
घर में शंख रखना किस्मत का खेल या विज्ञान? वास्तु कंसलटेंट से जानिए इसके पीछे का असली रहस्य
भागवत पुराण समेत कई हिंदू धार्मिक ग्रंथों में अन्न को नष्ट करने या उसका अपमान करने को बड़ा दोष माना गया है। भोजन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि थाली में उतना ही भोजन लें जितना आप खा सकें।
उंगलियों में लगे अन्न को साफ करने के लिए उसे चाटने के बजाय अलग बर्तन में पानी से साफ करना अधिक शिष्ट माना जाता है। भोजन के प्रति आदर का भाव रखने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि घर में सुख, शांति और समृद्धि भी बनी रहती है।
Location : New Delhi
Published : 1 October 2026, 2:34 PM IST