Politics में पाना है बड़ा मुकाम? घर के मुख्य द्वार के लिए चुनें ये दिशा, टल जाएगी हर बड़ी मुसीबत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार अगर जयंत या महेंद्र दिशा में हो तो जीवन में धन, सफलता और राजनीति में बड़ा पद मिलता है। इस रिपोर्ट में जानें इन दोनों शुभ दिशाओं के लाभ और यहां किए जाने वाले वास्तु उपाय।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 June 2026, 1:08 PM IST

New Delhi: वास्तु कहता है घर का Main Door केवल अंदर आने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यह घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य केंद्र भी होता है। यदि घर का मुख्य द्वार सही ऊर्जा क्षेत्र (पदों) में हो, तो घर के सदस्यों को बिना किसी बाधा के सफलता, मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है।

Interior Vastu Planner & Consultant Rani Tiberwal के अनुसार, पूर्व (East) दिशा के मुख्य ऊर्जा पदों में 'जयंत' और 'महेंद्र' को बेहद शक्तिशाली और कल्याणकारी माना गया है। आइए जानते हैं कि ये दोनों दिशाएं हमारे जीवन को किस तरह प्रभावित करती हैं।

जयंत एंट्री: धन की बढ़ोतरी और अटूट सफलता का द्वार

पूर्व दिशा में स्थित 'जयंत' पद की एंट्री को वास्तु में सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा से घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा सीधे तौर पर आर्थिक समृद्धि और निरंतर सफलता लेकर आती है। जो लोग व्यापार, नौकरी या रचनात्मक क्षेत्रों में लगातार तरक्की चाहते हैं, उनके लिए जयंत दिशा का मुख्य द्वार वरदान साबित होता है।

इस दिशा की ऊर्जा इतनी अधिक सकारात्मक और संतुलित होती है कि यहाँ पर दोष निवारण के लिए किसी भी प्रकार के विशेष यंत्र की स्थापना करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यह स्वतः ही घर को खुशियों से भर देती है।

Griha Pravesh Vastu: नए घर में प्रवेश करने से पहले अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स, सुख-समृद्धि से भर जाएगा आपका आशियाना

महेंद्र दिशा: राजनीति में सफलता और सरकारी लाभ का योग

यदि आपका लक्ष्य Politics के क्षेत्र में करियर बनाना है या आप सरकारी तंत्र, उच्च अधिकारियों और प्रशासन के करीब जाना चाहते हैं, तो आपके घर की एंट्री 'महेंद्र' दिशा में होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, महेंद्र पद का मुख्य द्वार व्यक्ति को समाज में नेतृत्व करने की क्षमता प्रदान करता है।

यह एंट्री सरकार और सत्ता से जुड़ने के नए और बड़े अवसर प्रदान करती है, जिससे कार्यों में मनचाहा लाभ मिलता है और प्रचुर धन की प्राप्ति होती है। यह दिशा अत्यधिक प्रभावशाली और पॉजिटिव होती है, जो व्यक्ति का रूतबा बढ़ाती है।

महेंद्र दिशा के लिए विशेष वास्तु उपाय

महेंद्र दिशा अत्यंत शुभ होने के साथ-साथ विशेष ध्यान की भी मांग करती है। इसकी सकारात्मकता और प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए वास्तु विशेषज्ञों द्वारा यहाँ पर 'इंद्र यंत्र' की स्थापना करने की सलाह दी जाती है।

Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा चमकाएगी आपकी किस्मत! बस अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, खिंचा चला आएगा पैसा

Main Door के पास विधि-विधान से इंद्र यंत्र लगाने से इस दिशा की ऊर्जा सक्रिय हो जाती है, जिससे राजनीति और प्रशासनिक कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और जातक को समाज में मान-सम्मान, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है।

Location :  New Delhi

Published :  26 June 2026, 1:07 PM IST