Vastu Tips: क्या आपके घर में भी गलत दिशा में रखा है इन्वर्टर? आज ही जानें इसकी सही दिशा और उपाय

क्या आप जानते हैं कि घर में इन्वर्टर रखने की सही दिशा कौन सी है? वास्तु के अनुसार, गलत दिशा में रखा इन्वर्टर घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। जानिए साउथ-ईस्ट दिशा का महत्व और बिना तोड़-फोड़ वास्तु दोष दूर करने के आसान उपाय

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 May 2026, 11:46 AM IST
google-preferred

New Delhi: आधुनिक समय में बिजली कटौती से बचने के लिए हर घर में इन्वर्टर एक बेहद जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में इसकी स्थिति या दिशा आपके जीवन और परिवार की सुख-शांति को प्रभावित कर सकती है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर एक वस्तु की अपनी एक ऊर्जा होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती है। यदि इन्वर्टर को सही जगह पर न रखा जाए, तो यह घर के 'एनर्जी फ्लो' (ऊर्जा के प्रवाह) को पूरी तरह से डिस्टर्ब यानी असंतुलित कर सकता है। इसलिए, इन्वर्टर इंस्टॉल करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक माना गया है।

साउथ-ईस्ट है सबसे बेस्ट दिशा

वास्तु नियमों के मुताबिक, घर में इन्वर्टर रखने के लिए सबसे उत्तम और सही दिशा साउथ-ईस्ट (दक्षिण-पूर्व) मानी गई है। इस दिशा को 'अग्नि कोण' भी कहा जाता है, जो 'फायर एलिमेंट' (अग्नि तत्व) का प्रतिनिधित्व करती है। चूंकि इन्वर्टर बिजली और ऊर्जा का स्रोत है, इसलिए इस इलेक्ट्रॉनिक आइटम को अग्नि की दिशा में रखना सबसे श्रेष्ठ फल देता है।

इसके विपरीत, इन्वर्टर को भूलकर भी बेडरूम के अंदर, किचन (रसोई) के बिल्कुल पास या फिर घर के मुख्य द्वार (मेन डोर) के ठीक सामने नहीं रखना चाहिए। इन जगहों पर इन्वर्टर रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है और घर की सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है।

Vastu Yantra: बिजनेस में चाहते हैं बंपर तरक्की? तो ऑफिस की इस दीवार पर लगाएं वास्तु यंत्र, खिंची चली आएगी लक्ष्मी

अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

यदि आपके घर में इन्वर्टर पहले से ही किसी अन्य दिशा में रखा हुआ है और उसे वहां से हटाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। वास्तु शास्त्र में इसके प्रभावों को संतुलित (बैलेंस) करने के बेहद आसान और अचूक उपाय बताए गए हैं। इसके लिए आपको किसी तोड़-फोड़ की जरूरत नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rani Tibrewal (@tibrewalrani)

आप इन्वर्टर के पास एक लाल (Red) या भूरे (Brown) रंग का डोर मैट बिछा दें। इसके साथ ही, इन्वर्टर के ठीक पास कोई हरा इंडोर प्लांट रख दें और वहां एक हल्के रंग (Light Color) की सुखदायक लाइट लगा दें। ये छोटे-छोटे बदलाव उस दिशा के वास्तु दोष को तुरंत सोख लेते हैं।

Vastu Tips: पश्चिम दिशा में वास्तु दोष से रुक सकती है तरक्की, जानें क्या रखें और क्या नहीं

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

इन्वर्टर के आसपास की व्यवस्था को लेकर भी कुछ कड़े नियम हैं। इन्वर्टर के ऊपर कभी भी कोई भारी या अन्य सामान नहीं रखना चाहिए। इसके आसपास हमेशा सूखी और अच्छी साफ-सफाई रखें। चूंकि यह अग्नि तत्व की जगह है, इसलिए इसके पास पानी या पानी से जुड़ा कोई भी सामान (जैसे बोतल या मटका) न रखें।

इन्वर्टर के पास भूलकर भी जूते-चप्पल या कूड़ा-कचरा इकट्ठा न होने दें। सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए इन्वर्टर के आसपास दीवाल पर सिंदूर या रोली से 'शुभ-लाभ' लिख दें। इन नियमों का पालन करने से घर में समृद्धि बनी रहती है।

Location :  New Delhi

Published :  23 May 2026, 11:46 AM IST

Advertisement