घर में शंख रखना किस्मत का खेल या विज्ञान? वास्तु कंसलटेंट से जानिए इसके पीछे का असली रहस्य

घर में शंख रखना केवल धार्मिक पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपकी सोई हुई किस्मत भी जगा सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शंख रखने और इसे नियमित बजाने के चमत्कारी फायदे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 September 2026, 2:04 PM IST

New Delhi: हिंदू धर्म में शंख को अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है। अधिकतर घरों में इसका उपयोग केवल धार्मिक अनुष्ठानों या आरती के समय बजाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में शंख का होना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि आपकी बंद किस्मत का ताला खोलने की ताकत रखता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, शंख में ऐसी दिव्य शक्तियां समाहित होती हैं जो घर के पूरे परिवेश को पलक झपकत ही सकारात्मकता से भर सकती हैं।

नकारात्मक ऊर्जा का नाश और वातावरण की शुद्धि

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, जिस घर में शंख मौजूद होता है और नियमित रूप से बजाया जाता है, वहां नकारात्मक शक्तियों का वास कभी नहीं हो सकता। शंख से निकलने वाली ध्वनि तरंगें वातावरण में मौजूद विषैली ऊर्जा को दूर कर पवित्रता का संचार करती हैं। वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से शंख की आवाज़ से आसपास के माहौल में मौजूद बैक्टीरिया और हानिकारक ऊर्जा तरंगे नष्ट हो जाती हैं, जिससे घर के सदस्यों में मानसिक शांति और तालमेल बना रहता है।

घर का मंदिर ही जगाएगा सोया हुआ भाग्य: Vastu Expert से जानें पूजा घर से जुड़ी ये 4 बड़ी भूलें

साक्षात माता लक्ष्मी का वास: धन और समृद्धि का साधन

इंटीरियर वास्तु प्लानर और कंसलटेंट रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। इसी कारण इसे माता लक्ष्मी का भ्राता माना जाता है और इसमें साक्षात धन की देवी का वास होता है। यदि आप अपने घर के पूजा स्थान में शंख स्थापित करते हैं, तो इससे घर की आर्थिक तंगी दूर होती है। शंख की सही दिशा में स्थापना से व्यापार और नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होने लगती हैं और धन-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

वास्तु दोषों का अचूक निवारण और सुख-शांति

अगर आपके घर में बार-बार गृहक्लेश, असफलता या बीमारियां बनी रहती हैं, तो इसका मुख्य कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है। पूजा घर में शंख रखकर उसे प्रतिदिन नियमपूर्वक बजाने से बड़े से बड़ा वास्तु दोष भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है। इसके नियमित प्रयोग से घर के सदस्यों के विचारों में सकारात्मकता आती है और आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ती है।

Vastu Tips: घर आते ही मेन गेट पर न फेंकें जूते-चप्पल, जानिए इस एक गलती से कैसे रुक जाती है घर की तरक्की!

सही नियम से रखें शंख और पाएं असीम लाभ

शंख का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए इसे हमेशा साफ जल से धोकर और लाल कपड़े या तांबे के पात्र पर स्थापित करना चाहिए। शंख को कभी भी सीधा जमीन पर न रखें और इसकी नियमित सफाई का ध्यान रखें। सही विधि और श्रद्धा से रखा गया शंख न केवल आपके घर की ऊर्जा को बदल देगा, बल्कि आपके जीवन में खुशहाली और तरक्की के नए द्वार भी खोल देगा।

Location :  New Delhi

Published :  17 September 2026, 2:04 PM IST