हिंदी
घर की उत्तर दिशा में छिपा है सुख-समृद्धि का असली राज (Img- AI)
New Delhi: वास्तु शास्त्र में घर के प्रवेश द्वार और दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है। इसी कड़ी में काफी समय से चल रही '32 प्रवेश द्वार' सीरीज अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस पूरी सीरीज के माध्यम से दर्शकों को वास्तु के कुल 32 क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
पिछले वीडियो में रोग और नाग दिशा के प्रभाव को समझाने के बाद, सीरीज के आखिरी वीडियो में उत्तर दिशा में आने वाले दो सबसे शुभ और महत्वपूर्ण क्षेत्रों मुख्य और भलाट पर रोशनी डाली गई है।
प्रसिद्ध इंटीरियर वास्तु प्लानर और कंसलटेंट रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, 'मुख्य' दिशा वास्तु शास्त्र में अत्यंत शुभ और फलदायी मानी जाती है। यह स्थान घर की उत्तर (North) दिशा के अंतर्गत आता है।
यदि इस दिशा का सही इस्तेमाल किया जाए, तो यह घर में धन का प्रवाह बढ़ाने, पुरुष संतान का सुख देने और नए बिजनेस या प्रोजेक्ट्स में भारी लाभ दिलाने में मदद करती है। इस सकारात्मक ऊर्जा और लाभ का सिलसिला कभी न रुके, इसके लिए वास्तु एक्सपर्ट रानी टिबड़ेवाल ने इस स्थान पर 'वरुण यंत्र' स्थापित करने की सलाह दी है।
वास्तु दोष से घर में बढ़ रहे हैं दुश्मन और नुकसान? जानें रोग और नाग द्वार के खौफनाक प्रभाव
मुख्य दिशा के समान ही 'भलाट' दिशा भी जीवन में ढेरों खुशियां और आर्थिक लाभ लेकर आती है। उत्तर दिशा के इस विशेष क्षेत्र का सीधा संबंध पूर्वजों से मिलने वाले धन, पैतृक संपत्ति और पारिवारिक समृद्धि से होता है।
यह दिशा घर के सदस्यों को एक सुखमय और तनावमुक्त जीवन जीने में मदद करती है। घर में भलाट दिशा से मिलने वाला यह लाभ निरंतर बना रहे और इसमें कभी कमी न आए, इसके लिए यहां 'कुबेर यंत्र' की स्थापना करना बेहद लाभकारी माना गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में सही यंत्र स्थापित करने से उस क्षेत्र की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। उत्तर दिशा में स्थित मुख्य और भलाट क्षेत्र आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता और तरक्की का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
क्या वाकई मनी प्लांट लगाने से बढ़ता है बैंक बैलेंस? जानिए क्या कहता है विज्ञान और वास्तु
यदि आप भी अपने घर या कार्यस्थल में धन-धान्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह मानकर इन दिशाओं के दोष दूर करें और वरुण व कुबेर यंत्र की स्थापना कर सकारात्मक बदलाव महसूस करें।
Location : New Delhi
Published : 24 August 2026, 3:56 PM IST