
भीलवाड़ा शहर में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से उत्साह
Bhilwara: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने एक बार फिर संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व का प्रभाव साबित किया है। इसी क्रम में शहर कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के रूप में शिवराम खटीक उर्फ जेपी खटीक की नियुक्ति पर भीलवाड़ा युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
युथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष विक्की ब्यावट ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाज़ी की और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर बधाइयाँ दीं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के प्रति आभार व्यक्त किया।
भीलवाड़ा में कांग्रेस संगठन को मिली नई ताकत
पूर्व युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि धीरज गुर्जर ने उन कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का मौका देकर अपनी संगठनात्मक ताकत का एहसास करवाया है, जो लंबे समय से उनके साथ समर्पित रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने जेपी खटीक की नियुक्ति को संगठन के लिए ऊर्जा देने वाला कदम बताया।
ब्यावट ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भीलवाड़ा शहर संगठन और अधिक मजबूत व सक्रिय होगा। कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, कांग्रेस संगठन के हिसाब से 50 जिले हैं। 5 जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है।
Bhilwara News: शिक्षा के साथ सेवा, भीलवाड़ा में बच्चों को सर्दी से बचाने का प्रयास
शिवराम खटीक (जीपी) की पत्नी वर्तमान में पार्षद है और जीपी खटीक उप नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। पिछले तीन कार्यकाल से उनकी पत्नी पार्षद है। जीपी खटीक धीरज गुर्जर गुट से माने जाते हैं गुर्जर की रैली और सभा में जीपी खटीक कोऑर्डिनेट करते नजर आते हैं।
जीपी शहर की राजनीति में पिछले 30 सालों से एक्टिव है। इनके साथ ही उनके भाई ज्ञानचंद खटीक और शिवराम खटीक कांग्रेस के कार्यकर्ता है। जीपी खटीक के शहर जिला अध्यक्ष बनने के बाद से खटीक समाज के साथ ही धीरज गुर्जर समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
Location : Bhilwara
Published : 23 November 2025, 12:50 PM IST