“भैया छोड़ दे, तू तो मेरा रक्षक है”: गिड़गिड़ाती रही मासूम और मुंहबोले भाई ने राखी से पहले लूट ली इज्जत, 7 महीने बाद ऐसे खुली पोल

Raksha Bandhan Special Alert: लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात! जिसे राखी बांधती थी, उसी मुंहबोले भाई और दूसरे किराएदार ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म। पीड़िता 7 महीने की गर्भवती, दोनों आरोपी गिरफ्तार।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 August 2026, 12:08 PM IST
google-preferred

Ludhiana: पंजाब के लुधियाना से पवित्र रिश्तों और भरोसे को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज और बेहद दुखद मामला सामने आया है। जिस त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन मांगती हैं, उसी रिश्ते को एक हैवान ने कलंकित कर दिया।

अपनी ही दूर की बहन मानकर राखी बांधने वाली 13 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके कथित भाई ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्ची सात महीने की गर्भवती हो गई, जिसके बाद मामले का भंडाफोड़ हुआ।

रक्षा का वादा कर दरिंदा बना मुंहबोला भाई

यह वारदात करीब सात महीने पहले शुरू हुई थी। पीड़िता जिसे अपना दूर का भाई मानती थी और हर साल राखी बांधती थी, उसी युवक ने मासूम की लाचारी का फायदा उठाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।

फैक्ट्री, दफ्तर और घर… एक साथ 10 जगहों पर रेड; करोड़ों के पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में CBI की बड़ी कार्रवाई

अपनी घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए मुंबई फरार हो गया। पीड़िता इस खौफनाक वारदात के बाद दहशत में आ गई और डर के मारे किसी को कुछ बता न सकी।

दूसरे किराएदार ने भी दी जान से मारने की धमकी

मासूम पर जुल्म की दास्तान यहीं खत्म नहीं हुई। उसी मकान में रहने वाले एक अन्य किराएदार ने भी बच्ची की खामोशी और लाचारी का फायदा उठाया। उसने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की।

29 जुलाई को जब बच्ची के पेट में अचानक असहनीय दर्द शुरू हुआ, तब परिजनों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ और वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच में जब 7 महीने के गर्भ की पुष्टि हुई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने क्यों दिया इस्तीफा, जानें क्या पंजाब की राजनीति में होंगे सक्रिय

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामला उजागर होते ही थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद निवासी श्याम लाल और बिहार के गया निवासी सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अवनीत कौर के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक आगे का इलाज व सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Ludhiana

Published :  1 August 2026, 12:07 PM IST

Advertisement