Punjab Border पर 2 संदिग्ध घुसपैठियों की मौत, Pakistan ने Indian Diplomat को किया तलब

पंजाब के तरनतारन बॉर्डर पर दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौत के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और मृतकों को नागरिक बताया। वहीं, बीएसएफ के मुताबिक दोनों भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 October 2026, 12:30 PM IST
google-preferred

Islamabad: पंजाब सीमा पर दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है। बीएसएफ की कार्रवाई पर पाकिस्तान ने कड़ा विरोध जताते हुए इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया है। पाकिस्तान का दावा है कि मारे गए दोनों लोग आम नागरिक थे, जबकि भारतीय पक्ष के मुताबिक वे भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

तरनतारन बॉर्डर पर क्या हुआ?

यह घटना शुक्रवार दोपहर पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई। तरनतारन के डीएसपी भिखीविंड अतुल सोनी के मुताबिक, तीन संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे।

बताया गया कि इनमें से एक व्यक्ति चेतावनी के बाद वापस पाकिस्तान की ओर चला गया, लेकिन दो अन्य भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ते रहे। बीएसएफ जवानों ने उन्हें रुकने की कई बार चेतावनी दी।

चेतावनी के बाद BSF ने की फायरिंग

बीएसएफ के अनुसार, दोनों संदिग्धों ने चेतावनी को नजरअंदाज किया और भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश जारी रखी। इसके बाद जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

पाकिस्तान ने घुसपैठ के दावे को नकारा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बीएसएफ की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए घुसपैठ के भारतीय दावे को खारिज किया है। पाकिस्तान का कहना है कि मारे गए दोनों लोग आम नागरिक थे, जो सीमावर्ती इलाके में घूमने गए थे और कथित तौर पर अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए।

पाकिस्तान ने बीएसएफ की कार्रवाई को गैर-वाजिब और अत्यधिक बल प्रयोग बताया। उसके विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि निहत्थे नागरिकों के खिलाफ बिना उकसावे के घातक कार्रवाई की गई।

फ्लाईदुबई फ्लाइट में अचानक हुआ हमला, धुंधली आंखों के बावजूद पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोल 174 यात्रियों की ऐसे बचाई जान

भारतीय राजनयिक को किया तलब

घटना के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान ने भारत से मामले की तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है।

पाकिस्तान ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी कर्मी की जिम्मेदारी सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही जांच के नतीजे और आगे की कार्रवाई की जानकारी पाकिस्तान को देने की मांग की गई है।

अब इस मामले में दोनों देशों के दावों और जांच की दिशा पर नजर बनी हुई है।

Location :  Punjab

Published :  4 October 2026, 8:38 AM IST

Advertisement