हिंदी
पातड़ां बस स्टैंड के पास सरेआम खूनी खेल (Img- Pinterest)
Patiala: पंजाब के पटियाला जिले में पातड़ां के पुराने बस स्टैंड के पास बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बेखौफ हमलावरों ने सरेराह एक महिला की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी।
हमलावरों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने पहले महिला को बेसबॉल बैट से बेरहमी से पीटा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। रात करीब 8:15 बजे हुई इस खूनी वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
मृतका की पहचान सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर (पत्नी गुरजंट सिंह उर्फ बंटी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिलप्रीत कौर शाम के वक्त बस से उतरकर पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं।
चुनावी रण में भाजपा का नया सेनापति मॉडल: यूपी, पंजाब और गुजरात में नये प्रभारियों की नियुक्ति
इसी दौरान घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। वारदात के समय पास में मौजूद एक ऑटो चालक लखवीर सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत चिंताजनक हालत में इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास की दुकानों व सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।
85 बोरियों में छिपा था करोड़ों का डोडा, चतरा पुलिस ने ऐसे किया पंजाब के तस्कर के नेटवर्क का पर्दाफाश
थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पारिवारिक रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
Location : Patiala
Published : 20 August 2026, 10:17 AM IST
Topics : crime news Patiala Crime Patiala News Punjab News