Ludhiana News: पहले कार के आगे लगाई स्कूटी, फिर चलाई गोलियां, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

लुधियाना में महिला पत्रकार और उनके पति पर नकाबपोश हमलावर ने दो बार फायरिंग की। यही नहीं आरोपी ने कार का पीछा भी किया। यहां पढ़ें पूरा मामला

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 November 2026, 10:21 AM IST

Ludhiana: पंजाब के लुधियाना जिले में एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। शनिवार देर रात एक महिला पत्रकार और उनके पति पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिससे वह बाल-बाल बचे हैं। यह घटना साउथ सिटी में हुई है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे की पूरी जानकारी

साउथ सिटी में PAU गेट नंबर 8 के बाहर सफेद एक्टिवा स्कूटर पर सवार एक नकाबपोश व्यक्ति ने अपनी गाड़ी को उनकी कार के सामने खड़ा करके उनका रास्ता रोक और फिर दंपति को धमकाने लगा। जिसके बाद हमलावर ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं।

अपनी जान बचाने के लिए पति ने कार वहां से भगा ली, लेकिन हमलावर ने उनका पीछा किया और फिरोजपुर रोड पर नानकसर गुरुद्वारे के पास फिर से गोलियां चलाईं। हमलावर मल्हार रोड तक उनका पीछा करता रहा। इस घटना में दंपति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन इलाके में सनसनी फैल गई।

लुधियाना की रबड़ फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में छाए काले धुएं के गुबार; टला बड़ा हादसा

हमले को लेकर पत्रकार का बयान

एक निजी मीडिया चैनल चलाने वाली महिला पत्रकार नवनीत कौर ने बताया कि वह और उनके पति गगनदीप दिवाली की खरीदारी और डिनर के बाद घर लौट रहे थे। तभी अचानक PAU गेट नंबर 8 के पास एक व्यक्ति ने अपनी एक्टिवा उनकी कार के सामने खड़ी कर दी। जब उससे रास्ता रोकने का कारण पूछा गया, तो नकाबपोश व्यक्ति ने गगनदीप को धमकी देते हुए कहा, "रुको, तुम्हारी इस गुस्ताखी का सबक मैं तुम्हें अभी सिखाता हूं।"

घटनास्थल की तस्वीर (Img- Social Media)

हमलावर ने कार के पीछे से किया हमला

काफी मशक्कत के बाद, दंपति किसी तरह सुरक्षित घर पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन वह इस हादसे के काफी डर गए। नवनीत के अनुसार, हमलावर कार के पिछले हिस्से की तरफ गया। उन्हें लगा कि वह चला गया है, लेकिन अचानक कार के पिछले हिस्से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोली चलने के बाद गगनदीप ने तुरंत कार भगा ली, पीछा करने के समय भी हमलावर ने नानकसर गुरुद्वारे के पास गोलियां चलाईं थी।

112 इमरजेंसी नंबर पर कॉल करने की कोशिश नाकाम रही

नवनीत ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने 112 इमरजेंसी नंबर के जरिए पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लगा। बाद में उन्होंने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा से बात की, जिन्होंने जांच शुरू करने के लिए घटनास्थल पर एक पुलिस टीम भेजी।

लुधियाना में बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ी MG Windsor EV, जानिए क्या थी इस वायरल घटना की असली वजह

इसके अलावा दंपति ने PAU पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। नवनीत के अनुसार, यह घटना सड़क पर लगे 'सेफ सिटी' निगरानी कैमरों में भी कैद हो गई है। उन्होंने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और गोलीबारी के पीछे के मकसद की जांच की मांग की है।

Location :  Ludhiana

Published :  8 November 2026, 10:21 AM IST