West Bengal Elections: दूसरे चरण में 3.21 करोड़ मतदाता करेंगे 1448 उम्मीदवारों की किस्मत तय, आयोग ने पूरी की तैयारी

बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकोर्डतोड़ वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होने जा रहा है। इस चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 April 2026, 8:12 PM IST

Kolkata:  विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होने जा रहा है। इस चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भांगड़ में सबसे कड़ा मुकाबला

इस चरण में कुल 1448 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 1228 पुरुष और 220 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सबसे चर्चित सीट दक्षिण 24 परगना का भांगड़ है, जहां 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि हुगली जिले के गोघाट में सबसे कम 5 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

Kolkata News: बोइंग विमान की तकनीकी खराबी से हड़कंप, बैंकॉक जा रही फ्लाइट को करना पड़ा रद्द

3.21 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

इस चरण में कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पहली बार 4,12,668 नए युवा मतदाता (18-19 वर्ष) अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 1,96,801 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, जबकि 3,243 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। 57,783 दिव्यांग मतदाता भी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेंगे।

निर्वाचन क्षेत्रों का दिलचस्प गणित

क्षेत्रफल के हिसाब से कोलकाता का जोरासांको सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है, जबकि नदिया का कल्याणी सबसे बड़ा क्षेत्र माना जा रहा है। वोटरों की संख्या के लिहाज से हुगली का चुंचुड़ा सबसे बड़ा क्षेत्र है, जबकि भाटपाड़ा में सबसे कम मतदाता दर्ज हैं।

BJP Protest In Kolkata: कोलकाता में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के बीच जबरदस्त हंगामा, कई हिरासत में

चुनाव आयोग की सख्त और हाई-टेक तैयारी

चुनाव आयोग ने इस चरण में सुरक्षा और निगरानी के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी 41,001 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। 8,845 पिंक बूथ पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया के लिए 55,331 बैलेट यूनिट, 55,162 कंट्रोल यूनिट और 59,463 VVPAT मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

शांतिपूर्ण मतदान पर जोर

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में प्रति मतदान केंद्र औसतन 785 मतदाता वोट डालेंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

Location :  Kolkata

Published :  27 April 2026, 8:11 PM IST