सियासत अपनी जगह, शिष्टाचार अपनी जगह: Akhilesh Yadav के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन के मौके पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 July 2026, 11:46 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन के मौके पर राज्य की राजनीति में जन्मदिन की शुभकामनाओं का नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव को पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने प्रभु श्रीराम से अखिलेश यादव के आरोग्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

Happy Birthday Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का जन्मदिन और डिंपल से पहली मुलाकात, जानिये दोस्ती से कैसे आगे बढ़ा जीवन सफर

जन्मदिन बना सियासी चर्चा का मुद्दा

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जहां सपा खेमे में उत्साह का माहौल रहा, वहीं सत्ता पक्ष की ओर से आई बधाइयों ने इसे सियासी चर्चा का मुद्दा बना दिया। जन्मदिन के बहाने यूपी की राजनीति में एक बार फिर समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व को लेकर बयानबाजी तेज होती दिखी।

Location :  lucknow

Published :  1 July 2026, 11:46 AM IST