आखिर क्यों आधे घंटे लेट पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आगरा? हाई-सिक्योरिटी दौरे ने बढ़ाई हलचल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और राजदूत सर्जियो गोर आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल का दौरा किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और लगभग 30 मिनट की देरी के साथ यह हाई-प्रोफाइल विजिट सुर्खियों में रही।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 May 2026, 12:36 PM IST

Agra: भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio और अमेरिकी राजदूत Sergio Gor सोमवार को दौरे के मद्देनज़र आगरा पहुंचे।  इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर पहले से ही सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई थीं।

खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक कड़ी सुरक्षा

अमेरिकी विदेश मंत्री विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से होटल अमर विलास गए। इसके बाद वे बैटरी कार से ताजमहल परिसर पहुंचे। पूरे रूट पर सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती रही और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई।

सुरक्षा को लेकर पहले से तैयारियां

इस वीवीआईपी दौरे को देखते हुए आगरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रविवार को पुलिस और प्रशासन ने पूरे रूट की रिहर्सल की थी। इसमें ट्रैफिक कंट्रोल, भीड़ प्रबंधन और ताजमहल के मुख्य मकबरे तक पहुंच व्यवस्था की जांच की गई थी। गर्मी को देखते हुए विशेष सावधानियों पर भी चर्चा की गई।

पर्यटकों की एंट्री पर अस्थायी रोक

सुरक्षा कारणों से ताजमहल के मुख्य मकबरे के आसपास कुछ समय के लिए पर्यटकों की आवाजाही भी नियंत्रित की गई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

लंच के बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे

सूत्रों के अनुसार, दौरे के दौरान वे होटल अमर विलास में लंच करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12:50 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

क्या नकली दवा रैकेट तक पहुंची औषधि विभाग की जांच? आगरा के अवैध गोदाम से खुल सकते हैं बड़े राज

आगरा में चर्चा का विषय बना दौरा

मार्को रूबियो का यह दौरा आगरा में चर्चा का विषय बना रहा। ताजमहल की भव्यता और भारत की सांस्कृतिक धरोहर को लेकर विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रुचि दिखाई। यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Location :  Agra

Published :  25 May 2026, 11:54 AM IST