
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख तय (Img- X)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी हलचल शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आगामी 16 अक्टूबर को इन सीटों पर मतदान होगा और उसी दिन शाम तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे।
गौरतलब है कि यूपी कोटे की इन 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इनमें से 8 सीटें भारतीय जनता पार्टी, एक सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट बहुजन समाज पार्टी के पास थी। दिनेश शर्मा के अंडमान निकोबार का एलजी बनने और इस्तीफा देने के कारण उनकी खाली सीट पर भी चुनाव कराया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं, लेकिन बीते एक साल में 6 विधायकों के निधन के बाद वर्तमान में 397 सदस्य ही वोट डालेंगे। राज्यसभा चुनाव के फॉर्मूले (कुल विधायक / (रिक्त सीटें + 1) + 1) के अनुसार एक प्रत्याशी को जीत दर्ज करने के लिए कम से कम 37 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता होगी।
UP Election 2027: बसपा ने सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो को बनाया उम्मीदवार, चुनावी हलचल तेज
बसपा के इकलौते राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म होते ही संसद के उच्च सदन में बसपा का प्रतिनिधित्व पूरी तरह समाप्त यानी 'शून्य' हो जाएगा।
समीकरणों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी के पास अपने 256 और सहयोगी दलों के 33 विधायकों को मिलाकर कुल 289 सदस्यों का मजबूत समर्थन है। इस आधार पर भाजपा के कम से कम 7 सदस्यों की जीत पूरी तरह पक्की मानी जा रही है। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के पास 101 विधायक हैं, जिससे वह 2 सीटें आसानी से जीत सकती है।
सपा के पास 27 अतिरिक्त वोट बचेंगे, जिसमें अगर कांग्रेस के 2 विधायकों का साथ मिला तो आंकड़ा 29 पहुंच जाएगा। हरदीप सिंह पुरी, रामगोपाल यादव, पूर्व डीजीपी बृजलाल और नीरज शेखर जैसे कद्दावर दिग्गजों के कार्यकाल खत्म होने से यह चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।
Location : Lucknow
Published : 22 September 2026, 11:11 AM IST