यूपी विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा की क्या है बड़ी तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने किस बात पर दिया जोर

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने संगठन और सरकार के तालमेल पर जोर दिया है। नितिन नवीन ने सांसदों-विधायकों को जनता के बीच जाने और विपक्ष की जातीय रणनीति से सावधान रहने की सलाह दी। कार्यकर्ताओं की शिकायतें दूर करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 July 2026, 10:42 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने लगातार तीसरी जीत के लिए अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में हुई प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठन, सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।

नौकरशाही से नाराजगी दूर करने पर फोकस

बैठक में सबसे अधिक चर्चा नौकरशाही के व्यवहार और कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर हुई। तय किया गया कि राज्य से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। जनता से जुड़े वाजिब कामों को प्राथमिकता से कराया जाएगा, ताकि संगठन के भीतर असंतोष कम हो और चुनावी ऊर्जा बनी रहे।

विपक्ष की जातीय रणनीति से सावधान

नितिन नवीन ने सांसदों और विधायकों को विपक्ष की चाल से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष आगामी चुनावों को देखते हुए समाज को जातियों में बांटने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा के साथ एकजुट रहना होगा।

जनता से संवाद बढ़ाने का निर्देश

बैठक में यह भी कहा गया कि सांसद और विधायक दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि जनता के बीच जाएं। सरकार की योजनाओं, रोजगार, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की उपलब्धियों को सीधे लोगों तक पहुंचाया जाए। नवीन ने माना कि अगर मजबूत जनाधार वोट में नहीं बदलता, तो इसका अर्थ संवाद की कमी है।

15 साल तक बदला नाम, बदली जगह… लेकिन अयोध्या में खत्म हुआ हत्यारे का खेल

सरकार-संगठन में तालमेल पर जोर

बैठक में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के बीच मनमुटाव दूर करने पर भी चर्चा हुई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। दिनभर बैठकों के बाद मुख्यमंत्री आवास पर रात्रिभोज भी हुआ।

Amarnath Yatra 2026: रजिस्ट्रेशन नहीं तो क्या अमरनाथ से लौट आएंगे खाली हाथ? जानिए चेकपोस्ट के पीछे की असली वजह

योगी सरकार के कामों को जनता तक ले जाने की रणनीति

नितिन नवीन ने कहा कि योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है और माफिया-अराजकता के दौर को खत्म किया है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। भाजपा का लक्ष्य 2027 में फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाना है।

Location :  Lucknow

Published :  5 July 2026, 10:42 AM IST