हिंदी
सपा विधायक पर गंभीर आरोप (Img: Dynamite News)
Balrampur : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट पर एक बार फिर सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू ने मौजूदा विधायक राकेश कुमार यादव के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है।
नगर के यूपीटी में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक पर बेहद गंभीर आरोप जड़ते हुए सीधे उनकी विधानसभा सदस्यता को ही निरस्त करने की मांग उठा दी है। इस बड़े राजनीतिक हमले के बाद से ही जिले के सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।
पूर्व विधायक शैलू का दावा है कि साल 2024 में संपन्न हुए गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के वक्त राकेश यादव ने निर्वाचन आयोग के समक्ष जो हलफनामा पेश किया था, उसमें कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारियां जानबूझकर छिपाई गईं। आरोपों के मुताबिक, विधायक ने अपनी पैतृक और खुद के द्वारा अर्जित की गई संपत्तियों का सही ब्यौरा नहीं दिया है।
Balrampur: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, जानिए कैसे निकली हैकड़ी?
इसके साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में उनकी भूमिका, ईंट-भट्टों के संचालन, अन्य व्यावसायिक साझेदारियों, कमाई के वास्तविक स्रोतों और उनके खिलाफ कथित रूप से लंबित मामलों की पूरी जानकारी को भी छुपाया गया है। पूर्व विधायक का कहना है कि अगर निर्वाचन आयोग, राजस्व विभाग, माध्यमिक शिक्षा परिषद और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं मिलकर इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करें, तो कई चौंकाने वाले सच खुलकर जनता के सामने आ सकते हैं।
Balrampur News: बेजुबान से ऐसी क्रूरता क्यों? तुलसीपुर देहात में बंदर की मौत पर भड़के ग्रामीण
उन्होंने इस मार्ग की मरम्मत और इसे दूसरे विभाग में ट्रांसफर कराने के लिए करीब चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कराने का भी प्रयास किया था। इसके साथ ही जूडीकुइयां-जैतापुर और पचपेड़वा-चंदनपुर जैसे प्रमुख मार्गों के पुनर्निर्माण का एक बड़ा प्रस्ताव भी भेजा गया था, जिसे प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिल सकी। अब पूर्व विधायक ने इन दोनों मसलों यानी चुनावी हलफनामे में गड़बड़ी और सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
दूसरी तरफ, इन तीखे आरोपों पर पलटवार करते हुए विधायक राकेश कुमार यादव ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। विधायक ने कहा है कि पूर्व विधायक द्वारा लगाए गए ये तमाम आरोप पूरी तरह से आधारहीन और बेबुनियाद हैं। उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई केवल राजनीतिक द्वेष और ईर्ष्या की भावना से प्रेरित है, जिसका जमीनी हकीकत और वास्तविकता से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।
Location : Balrampur
Published : 14 June 2026, 10:24 AM IST