3 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र; योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

2027 के चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा का आखिरी मॉनसून सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है। विपक्ष राम मंदिर और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है, जबकि सरकार सप्लीमेंट्री बजट पेश कर सकती है। कैबिनेट ने प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे समेत कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 21 July 2026, 1:02 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होने जा रही है। बता दें कि यह 6 अगस्त तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सत्र की तारीखों को मंजूरी दी गई। हालांकि सत्र सिर्फ चार दिन का होगा, लेकिन इसके राजनीतिक रूप से गरमागरम होने की उम्मीद है। इसका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले का आखिरी मॉनसून सत्र है।

सदन में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव

कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। बीजेपी सरकार पिछले एक दशक में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं का ब्यौरा पेश करेगी। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सरकार को कई मामलों में घेरने की तैयारी कर रही हैं। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे विपक्ष के मुख्य निशाने पर रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - Parliament Monsoon Session Day-1: मानसून सत्र को लेकर बड़ी खबर, संसद में 39 सांसदों की सीटें बदली गई; जानिए क्यों?

राम मंदिर पर हंगामे की संभावना

विपक्ष पहले से ही अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर सरकार से सवाल कर रहा है; इसलिए इस मुद्दे के सदन में गूंजने की पूरी संभावना है। इसके जवाब में, सरकार SIT जांच और अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा पेश कर सकती है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है।

पूरक बजट भी किया जा सकता है पेश

ऐसी अटकलें हैं कि सरकार इस सत्र के दौरान पूरक बजट पेश कर सकती है। साथ ही, कई विधेयकों और सरकारी प्रस्तावों पर चर्चा होने की भी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - संसद सत्र से पहले 7 सांसदों के फोन बंद! शिंदे गुट का बड़ा दांव, क्या फिर टूटने वाली है उद्धव ठाकरे की शिवसेना?

कैबिनेट ने कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें मॉनसून सत्र की घोषणा भी शामिल है। प्रयागराज को सोनभद्र से जोड़ने वाले 330 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, 117 किलोमीटर लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली परियोजना को भी हरी झंडी दी गई। महिला कल्याण, गृह, उच्च शिक्षा, परिवहन, राज्य कर, स्टांप एवं पंजीकरण और सहकारिता विभागों से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Location :  Lucknow

Published :  21 July 2026, 1:02 PM IST