Bihar Vidhan Sabha: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पेश करेंगे नई सरकार का एजेंडा और इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नई सरकार के एजेंडे, नीतियां और विकास योजनाओं की रूपरेखा सदन में प्रस्तुत करेंगे। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश होने की संभावना है।