
अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगी भीड़ (IMG: Dynamite News)
New Delhi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाओं के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके दिल्ली पहुंचते ही राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अखिलेश यादव दिल्ली के लोधी रोड स्थित अपने आवास पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और गठबंधन से जुड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं। उनका आवास लोधी रोड/लोधी एस्टेट इलाके में है, जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकातों का सिलसिला चल रहा है। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा गठबंधन से जुड़े नेताओं से भी बातचीत कर रहे हैं।
अखिलेश यादव के दिल्ली दौरे की एक प्रमुख वजह सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग का कार्यक्रम भी है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे हैं।
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हैं। दोनों दल पहले भी साथ मिलकर चुनावी राजनीति कर चुके हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के एक साथ आने की संभावनाओं पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।
Location : New Delhi
Published : 16 November 2026, 4:49 PM IST