Gen Z को बधाई, डर को त्यागकर…. सोनम वांगचुक का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा बयान

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर उनका बयान तेजी से चर्चा में आ गया है। आखिर वांगचुक ने Gen Z और प्रदर्शन से जुड़े लोगों के लिए क्या कहा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 July 2026, 4:01 PM IST

New Delhi: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया। वांगचुक ने लिखा कि यह सीधा लोकतंत्र है, जो सड़कों से निकलकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है।

Gen Z को दी बधाई

सोनम वांगचुक ने अपने बयान में देश की युवा पीढ़ी यानी Gen Z को खास तौर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं ने डर को छोड़कर अपनी आवाज उठाई और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने प्रदर्शन से जुड़े लोगों और उन नागरिकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों से अपनी आवाज बुलंद की।

Gen Z को सलाम, लोकतंत्र की जीत…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन नेता क्या बोला? पढ़ें दिलचस्प बयान

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा धांधली को लेकर हफ्तों से डटे छात्रों के लंबे आंदोलन को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफा देते ही प्रदर्शन स्थल पर खुशी का माहौल छा गया है।

CJP और छात्रों की पहली प्रतिक्रिया

इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) और छात्र संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमने कर दिखाया!" संगठन ने इसे छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया।

Dharmendra Pradhan Resigns: कभी पेपर लीक के खिलाफ खुद सड़क पर उतरे थे, अब उसी मुद्दे ने छीन ली कुर्सी

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया। अभिजीत दिपके ने कहा, "कौन कहता है कि सरकार में इस्तीफे नहीं होते? युवाओं की ताकत किसी को भी झुका सकती है। ये बादशाह हमारी वजह से ही बने हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। CJP ने मांग रखी है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सारे केस वापस लिए जाएं, आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

Location :  New Delhi

Published :  25 July 2026, 3:40 PM IST