‘हम वो नहीं जो… X पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये क्या लिखा

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इशारों-इशारों में एक तस्वीर के साथ शेयर की। पोस्ट सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और इसे विपक्षी दलों के बीच बदलते समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Updated : 8 May 2026, 3:36 PM IST

New Delhi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इशारों-इशारों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके स्टालिन संग तस्वीर साझा की है

ममता बनर्जी के साथ भी तस्वीर शेयर की

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भी तस्वीर शेयर की है। दरअसल, हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में Tamilaga Vettri Kazhagam सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है,जिसके बाद विपक्षी दलों की राजनीतिक सक्रियता तेज हो गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने ममता और स्टालिन की तस्वीर साझ करते हुए लिखा- 'हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें

 

बंगाल कैबिनेट में Guajarat Model… इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथग्रहण की तैयारी शुरू

कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने यह पोस्ट ऐसे समय में की है, जब कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने डीएमके से गठबंधन तोड़कर टीवीके का साथ देने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन नतीजों के बाद उसने अपना रुख बदल लिया।

मैनपुरी में डिंपल यादव ने कहा- चुनाव आयोग तो ‘BJP गैंग’ से है, जानें बंगाल इलेक्शन को लेकर क्या कहा?

वहीं, पश्चिम बंगाल को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से तृणमूल कांग्रेस की हार का मजाक न उड़ाने की नसीहत दी है।

Location :  New Delhi

Published :  8 May 2026, 3:32 PM IST