Akhilesh Yadav in Kannauj: ‘जब तक भाजपा रहेगी, तब तक संकट रहेगा’; अपनी संसदीय क्षेत्र कन्नौज में गरजे अखिलेश यादव

अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में जब तक भाजपा रहेगी, तब तक तरह-तरह के संकट रहेंगे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 June 2026, 7:49 PM IST

Kannauj: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के दौरे पर पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने अलग अलग कार्यक्रमों में शिरकत की लेकिन मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा उनके निशाने पर रही।

भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला

सपा प्रमुख ने उन्होंने कहा कि देश में जब तक भाजपा रहेगी, तब तक तरह-तरह के संकट रहेंगे। उन्होंने कहा की चाहे वह आलू का संकट हो या महंगाई या फिर देश से जुड़ा कोई भी संकट। यह सब संकट भाजपा की देन है। यदि देश में भाजपा रहेगी तो संकट रहेगा और यदि भाजपा हटेगी तो संकट हटेगा।

आलू किसानों और मंडी का मुद्दा उठाया

उन्होंने कहा कि कन्नौज के लोगों ने मंडी को उजड़ते देखा है। भाजपा सरकार में आलू की लूट हुई है। भाजपा के लोग नवंबर में होने वाले चुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं। भाजपा नये नये ऐलान करके जनता का मन टटोल रही है। इन्होंने अपनी सर्वे टीम लगा रखी है। ये सर्वे करके यह जानना चाहते हैं कि जब नवंबर में चुनाव होंगे तो ये चुनाव जीत पाएंगे या नहीं।

शरद पवार की पोती की शादी में परिवार समेत शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, देखें खास झलकियां

साधु-संतों को लेकर दिया बयान

एक सवाल के जवाब में उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि साधु संतों की जांच अधिकारी कैसे कर सकते है। साधु संत हमारे पूजनीय है।

गांव में बिजली संकट पर चर्चा

अखिलेश यादव ने योगी मंत्रिमंडल के हाल ही हुए विस्तार को लेकर कहा कि जिनको मंत्री पद दिया गया है, वे बजट देकर के मंत्री बने हैं। जो मंत्री बने हैं, वो एक गांव में बिजली तक ठीक नहीं करवा पाये हैं।

अखिलेश का भाजपा पर वार

उन्होंने कहा कि कन्नौज की जनता ने कई सरकारें देखी है। यहां की जनता ने कई सरकारें बनाई है। जनता भाजपा की करतूतों को देख रही है। जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे तो जनता भाजपा को हराने का काम करेगी। यूपी चुनाव में मंत्री हारेंगे, विधायक हारेंगे और उनके हारने से मुख्यमंत्री भी हार जाएंगे।

Location :  Kannauj

Published :  21 June 2026, 7:34 PM IST