
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Img: Google)
Agra: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 और 14 जून को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा केवल औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 13 जून की शाम अखिलेश यादव सबसे पहले सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचेंगे। यहां वे उनके नाती के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद वे सिविल लाइंस स्थित बाग फरजाना जाएंगे, जहां डॉ. आलोक पारिख के आवास पर भी मुलाकात प्रस्तावित है।
यूपी प्रशासन में बड़ा बदलाव: बरेली विकास प्राधिकरण में नई तैनाती, एक अफसर प्रतीक्षारत
14 जून को अखिलेश यादव फतेहाबाद रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में आयोजित ‘विजन इंडिया: योजना, विकास और उन्नति (पीडीए)’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य उद्यमियों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करना है।
कार्यक्रम में पर्यटन, हैंडीक्राफ्ट, निजी अस्पतालों, कॉलेज संचालकों, एमएसएमई इकाइयों और युवाओं से जुड़े प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। सपा नेताओं के अनुसार, इस दौरान आगरा के स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को भी विस्तार से समझा जाएगा। समाजवादी पार्टी अब हर जिले के लिए अलग-अलग चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है। ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम के जरिए स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें भविष्य की नीतियों में शामिल करने की योजना है।
IMS-BHU में भर्ती पर बड़ा बवाल! एक ही परिवार को मिली तीन-तीन नौकरी, मचा हड़कंप
यह कार्यक्रम पहले 5 या 7 जून को प्रस्तावित था, लेकिन अखिलेश यादव की अनुपलब्धता के कारण इसे आगे बढ़ाया गया। अब नए शेड्यूल के अनुसार यह आयोजन 14 जून को होगा।
Location : Agra
Published : 12 June 2026, 12:19 PM IST