रायबरेली में करोड़ों की योजनाओं पर सपा ने उठाये सवाल, सरकार से पूछा- 834 करोड़ का क्या हुआ?

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीब 879 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम पर सपा प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने सवाल उठाए। उन्होंने 2021-22 के करीब 834 करोड़ रुपये के पुराने विकास पैकेज का हिसाब मांगते हुए परियोजनाओं की प्रगति, खर्च और लाभार्थियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 August 2026, 11:40 AM IST
google-preferred

Raebareli: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रायबरेली दौरे और करीब 879 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। सपा के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने इसे विकास की गंभीर पहल के बजाय चुनावी घोषणाओं का पैकेज बताया।

उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता अब सिर्फ शिलान्यास और मंच से होने वाली घोषणाएं नहीं, बल्कि परियोजनाओं का जमीन पर परिणाम देखना चाहती है।

‘पिछली योजनाओं का हिसाब क्यों नहीं?’

शशिकांत शर्मा ने दावा किया कि दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार की ओर से रायबरेली के लिए करीब 834 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का पैकेज पेश किया गया था। अब अगस्त 2026 में लगभग 879 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है।

उन्होंने सवाल किया कि पिछली घोषणाओं में कितनी परियोजनाएं पूरी हुईं, कितनी लंबित हैं और कितना बजट खर्च हुआ, इसका सार्वजनिक हिसाब जनता के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा है।

राना बेनी माधव सिंह की जयंती पर भी सवाल

सपा नेता ने अमर शहीद राना बेनी माधव सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री के रायबरेली आगमन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों का सम्मान किसी एक दिन या चुनावी वर्ष तक सीमित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करना अच्छी बात है, लेकिन महापुरुषों की विरासत को शिक्षा, शोध, स्मारक और स्थानीय विकास के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

‘शिलान्यास नहीं, काम की प्रगति बताएं’

शशिकांत शर्मा ने कहा कि सरकार को रायबरेली की जनता के सामने एक रिपोर्ट रखनी चाहिए, जिसमें पिछले वर्षों में घोषित परियोजनाओं की स्थिति स्पष्ट हो। उन्होंने पूछा कि कितने काम पूरे हुए, कितने लंबित हैं, लागत कितनी बढ़ी और आम जनता को कितना लाभ मिला।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के आंकड़े सुर्खियां जरूर बना सकते हैं, लेकिन जनता की जिंदगी तभी बदलती है, जब सड़क, अस्पताल, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम जमीन पर पूरे हों।

“मैंने गंदी बात नहीं की तो नौकरी से निकाल दिया,” महिला कर्मचारी का छलका दर्द; सुपरवाइजर पर लगाया गंभीर आरोप

‘रायबरेली को पैकेज नहीं, स्थायी विकास चाहिए’

सपा प्रदेश सचिव ने कहा कि रायबरेली को चुनावी पैकेज नहीं, स्थायी और दिखाई देने वाला विकास चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के आसपास बड़े कार्यक्रम और परियोजनाओं की घोषणाएं होती हैं, जबकि बाद में उनकी प्रगति को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता अब पूछ रही है कि पिछली घोषणा का क्या हुआ और नई परियोजनाएं कब पूरी होंगी।

ऐसी दीवानगी देखी नहीं होगी कहीं… लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 बार किस, फिर रास्ते में पुलिस ने किया ऐसा हाल

‘जनता अब परिणाम देखना चाहती है’

शशिकांत शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की विरोधी नहीं है, बल्कि दिखावटी विकास की राजनीति के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से हर परियोजना की समयसीमा, बजट, प्रगति और पूर्णता की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता अब भाषण और आंकड़ों के बजाय जमीन पर काम और अपने जीवन में बदलाव देखना चाहती है।

Location :  Raebareli

Published :  25 August 2026, 11:40 AM IST

Related News

Advertisement