Gen Z से बातचीत पर गरमाई राजनीति, Priyanka Gandhi बोलीं- देश का युवा खुद तय करेगा अपना भविष्य

RSS प्रमुख मोहन भागवत के 'जेन Z' और 'जेन अल्फा' के साथ 'युवा संवाद' कार्यक्रम के बाद राजनीति गरमा गई है। पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को मोहन भागवत से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 August 2026, 3:23 PM IST

New Delhi: RSS प्रमुख मोहन भागवत की 'Gen Z' और 'Gen Alpha' के साथ बातचीत के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को किसी से भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं को RSS प्रमुख मोहन भागवत से किसी तरह के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उनका यह बयान मुंबई में हुए 'युवा संवाद' कार्यक्रम के बाद आया है।

ये भी पढ़ें - क्या धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा? रिपोर्टरों पर ही भड़क उठीं प्रियंका गांधी, मीडिया के सवालों की लगाई क्लास

कांग्रेस ने भी BJP और RSS पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी BJP और RSS की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाषा बदलने से मूल सोच नहीं बदलती। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को गुमराह करने और लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है।

SP ने भी सवाल उठाए

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि जब भी BJP मुश्किल स्थिति में होती है, तो वह मदद के लिए RSS का रुख करती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार के सामने 'Gen Z' से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए मोहन भागवत को आगे लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - 3 करोड़ दो और मंत्री बन जाओ… प्रियंका गांधी के सेक्रेटरी बनकर केरल के नेताओं को ठगने की कोशिश

बयानों से राजनीतिक गरमाया माहौल

मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद से ही विपक्ष लगातार BJP और RSS पर सवाल उठा रहा है। इस बीच इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मामले पर और चर्चा होने की संभावना है।

Location :  New Delhi

Published :  7 August 2026, 3:19 PM IST